Om Birla Parliament news: ‘महिला सांसदों पर स्पीकर का बयान अपमानजनक’, विपक्ष ने ओम बिरला को लिखा पत्र

1 Min Read

Om Birla Parliament news

नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद में जारी गतिरोध के बीच विपक्षी दलों की महिला सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर उनके हालिया बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है। पत्र में कहा गया है कि महिला सांसदों के खिलाफ लगाए गए आरोप आधारहीन और अपमानजनक हैं तथा इससे विपक्ष के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है।

महिला सांसदों ने स्पष्ट किया

महिला सांसदों ने स्पष्ट किया कि उन्होंने संसद के भीतर लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से प्रधानमंत्री का विरोध किया था, लेकिन इसके लिए उन्हें अनुचित रूप से निशाना बनाया गया। विपक्ष का कहना है कि स्पीकर की टिप्पणी से महिला सांसदों की छवि को ठेस पहुंची है।

गौरतलब है कि बीते सप्ताह लोकसभा में हंगामे के दौरान कुछ महिला सांसदों के वेल में पहुंचने पर स्पीकर ओम बिरला ने तल्ख टिप्पणी की थी और किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई थी। इसी मुद्दे पर लोकसभा में पिछले कई दिनों से गतिरोध बना हुआ है।

Share This Article
Exit mobile version