Monday, October 20, 2025

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर: शशि थरूर के नेतृत्व में भारत का प्रतिनिधिमंडल हुआ अमेरिका रवाना, आतंकवाद पर सख्त रुख [Operation Sindoor: Indian delegation led by Shashi Tharoor leaves for America, tough stand on terrorism]

- Advertisement -

Operation Sindoor:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपने सख्त रुख को अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने के लिए “ऑपरेशन सिंदूर” की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत देश ने सात देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजे हैं ताकि दुनिया को बताया जा सके कि भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। इसी क्रम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में एक डेलीगेशन अमेरिका रवाना हुआ है।

Operation Sindoor: शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

अमेरिका रवाना होने से पहले शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, “हम आतंकवाद से डरते नहीं हैं। भारत चुप नहीं बैठेगा, हम सच्चाई को सामने लाएंगे। यह मिशन शांति का है, और हम दुनिया को दिखाएंगे कि भारत शांति का पक्षधर है और आतंकवाद का सख्त विरोध करता है।”

Operation Sindoor: विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों के सांसद शामिल

इस अभियान में विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों के सांसद शामिल हैं। जेडीयू सांसद संजय कुमार झा, जो जापान में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, ने कहा कि भले ही हमारे राजनीतिक मतभेद हों, लेकिन जब देश की बात आती है तो हम सब एक साथ हैं। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को एक जघन्य घटना बताया और कहा कि भारत ने इसके जवाब में पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को ऑपरेशन सिंदूर के तहत ध्वस्त किया।

Operation Sindoor: डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा

डीएमके सांसद कनिमोझी, जो रूस में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, ने कहा कि रूस भारत का रणनीतिक साझेदार रहा है और हम इस नाजुक समय में रूस से समर्थन मांगने आए हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लड़ाई में दुनिया को भारत के साथ खड़ा होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद, NSA अजीत डोभाल रूस से एस-400 की अगली खेप लेने जाएंगे

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories