नई दिल्ली, एजेंसियां। महिला समृद्धि योजना की घोषणा के जरिये दिल्ली की सत्ता में आसीन होने के बाद अब भाजपा बिहार के आसन्न विधानसभा चुनाव में ही महिलाओं को लुभाने की जुगत में है। बिहार में भाजपा नीत एनडीए ‘महिला सम्मान योजना‘ शुरू कर बिहार के मतदाताओं का दिल जीतने की रणनीति बना रहा है। दिल्ली, मप्र सहित यह पहल पहले ही अन्य राज्यों में सफल हो चुकी है। एनडीए जुलाई में इसकी घोषणा कर सकता है।
महिला वोटर्स को लुभाने की इस रणनीति के जरिये भाजपा को महाराष्ट्र, हरियाणा और मध्य प्रदेश में सत्ता हासिल करने में मदद मिली। दिल्ली में भी इसने सत्ता से पार्टी की 27 साल की अनुपस्थिति को समाप्त कर दिया। इस योजना की सफलता ने बिहार में इसके संभावित परिचय को प्रोत्साहित किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था। इस वादे ने दिल्ली की जनता का समर्थन जुटाने में अहम भूमिका निभाई और आखिरकार भाजपा का लंबे समय से चला आ रहा राजनीतिक वनवास खत्म हो गया।
इसे भी पढ़ें
दिल्ली में महिला सम्मान योजना की शुरुआत, केजरीवाल ने किया रजिस्ट्रेशन