Ambani ladies show swag:
मुंबई, एजेंसियां। अंबानी परिवार की महिलाएं अपने ग्रेस, सादगी और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक इवेंट में नीता अंबानी अपनी दोनों बहुओं श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट के साथ नजर आईं, जहां तीनों की झलक ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। नीता अंबानी का प्यार भरा अंदाज और बहुओं की आपसी बॉन्डिंग ने लोगों का दिल जीत लिया।वीडियो में नीता अंबानी मल्टीकलर फ्लोरल साड़ी में बेहद एलिगेंट दिखीं। उन्होंने लाइट जूलरी और खुले बालों के साथ अपना सिंपल लेकिन क्लासी लुक कंप्लीट किया। इस दौरान वह अपनी बेटी ईशा अंबानी के बच्चों के साथ खेलती और उन्हें प्यार करती नजर आईं। नीता अंबानी का यह मातृत्व भरा अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता भी अपने सिंपल लुक में दिखे
उनके पीछे खड़ी दोनों बहुएं राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता भी अपने सिंपल और ग्रेसफुल अंदाज में नजर आईं। राधिका ने बेज-ग्रीन सूट पहना, जबकि श्लोका पर्पल वर्क सूट में दिखीं। दोनों के नो-मेकअप लुक और नेचुरल स्माइल ने सबका ध्यान खींचा। वीडियो में दोनों को बातचीत करते और हंसते हुए देखा जा सकता है, जिससे उनके बीच की दोस्ताना केमिस्ट्री साफ झलकती है।
एक यूजर ने लिखा
वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, “नीता अंबानी आज भी सबसे ज्यादा खूबसूरत हैं।” वहीं, दूसरे ने कहा, “राधिका और श्लोका की बॉन्डिंग देखकर लगता है जैसे दोनों बहनें हों।” एक अन्य ने लिखा, “तीनों का सिंपल लेकिन रॉयल अंदाज देखने लायक है।”अंबानी लेडीज की यह झलक एक बार फिर साबित करती है कि स्टाइल सिर्फ कपड़ों से नहीं, बल्कि सादगी और अपनापन से भी झलकता है।
इसे भी पढ़ें
Mukesh Ambani: आसिम मुनीर ने मजहबी मिसाल देकर मुकेश अंबानी को दी धमकी








