नेहा सिंह राठौर को झटका: पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में अग्रिम जमानत याचिका खारिज

1 Min Read

Neha Singh Rathore:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भोजपुरी सिंगर और यूट्यूबर नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

इस मामले की शिकायत अप्रैल में नेहा के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद दर्ज हुई थी, जिसमें उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के संदर्भ में पीएम से सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए थे। नेहा पर कई एफआईआर दर्ज की गई हैं और उन पर राष्ट्रविरोधी और भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप लगे हैं। नेहा ने अपनी सफाई में कहा कि उनका इरादा केवल सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाना था, कोई गाना या विवादित संदेश नहीं फैलाना था।

Share This Article