Navneet Rana death threat:
मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र की बीजेपी नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी हैदराबाद से भेजे गए स्पीड पोस्ट के जरिए आई है। इस पत्र में अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।
सूत्रों के अनुसार
सूत्रों के अनुसार, यह धमकी भरा पत्र 28 अक्टूबर की शाम को नवनीत राणा के अमरावती स्थित कार्यालय में मिला। धमकी मिलने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत राजापेठ पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने असंज्ञेय मामला दर्ज किया है।
पुलिस जांच
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह पत्र हैदराबाद के जावेद नामक व्यक्ति द्वारा भेजा गया है। फिलहाल अमरावती क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि धमकी के पीछे मकसद क्या था। यह पहली बार नहीं है जब नवनीत राणा को ऐसी धमकी मिली हो। इससे पहले भी उन्हें फोन कॉल्स और पत्रों के जरिए कई बार धमकियां दी जा चुकी हैं। नवनीत राणा ने कहा कि वे ऐसी धमकियों से डरने वाली नहीं हैं और कानूनी कार्रवाई के जरिए दोषियों को सज़ा दिलाई जाएगी।
इसे भी पढ़े
Minister Irfan Ansari: मंत्री इरफान अंसारी का दावा-झारखंड में लागू नहीं होगा वक्फ संशोधन एक्ट








