Premanand Maharaj: मदीना से प्रेमानंद महाराज के लिए मुस्लिम युवक ने मांगी दुआ, वीडियो हुआ वायरल

2 Min Read

Premanand Maharaj:

लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत को लेकर इन दिनों देशभर में चिंता का माहौल है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसने लोगों के दिलों को छू लिया। इस वीडियो में एक मुस्लिम युवक सऊदी अरब के मदीना से प्रेमानंद महाराज की सेहत के लिए दुआ मांगते नजर आ रहा है।

मदीना से उठी इंसानियत की मिसाल

वायरल वीडियो में युवक की पहचान सुफियान इलाहाबादी के रूप में हुई है। सुफियान मदीना की पवित्र भूमि पर खड़े होकर अल्लाह से प्रार्थना करते दिखता है। उसके हाथ में मोबाइल है, जिसमें प्रेमानंद महाराज की तस्वीर लगी है। सुफियान भावुक होकर कहता है “मुझे पता चला है कि महाराज जी की तबीयत ठीक नहीं है। वे हिंदुस्तान के बहुत नेक इंसान हैं। मैं खिजरा से अल्लाह से दुआ करता हूं कि उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र मिले।” सुफियान ने कहा कि वह प्रयागराज का रहने वाला है, जो गंगा-यमुना के संगम की पवित्र भूमि है। उसने कहा कि इंसान की असली पहचान धर्म नहीं, बल्कि इंसानियत है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने बरसाया प्यार

सुफियान के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लोग उसकी सद्भावना, मानवता और धार्मिक एकता की सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि “यही है भारत की असली खूबसूरती जहां एक मुस्लिम, एक हिंदू संत के लिए दिल से दुआ करता है।”

प्रेमानंद महाराज की तबीयत में सुधार

फिलहाल प्रेमानंद महाराज वृंदावन के श्री राधेहित केलिकुंज आश्रम में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। आश्रम की ओर से कुछ दिन पहले जारी संदेश में बताया गया था कि महाराज जी की तबीयत में पहले से सुधार है।

इसे भी पढ़ें

सावन में शिवजी को कैसे करें प्रसन्न? जानिए संत प्रेमानंद महाराज से सीधे टिप्स

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं