India-UK relations: ब्रिटेन दौरे पर मोदी, भारत-ब्रिटेन संबंधों में नए अध्याय की शुरुआत

2 Min Read

India-UK relations:

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय ब्रिटेन यात्रा के लिए बृहस्पतिवार को लंदन पहुंचे, जहां उनका भारतीय समुदाय ने उत्साह और श्रद्धा के साथ जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी के स्वागत में लोग तिरंगा लेकर कतारों में खड़े थे और उनके आगमन पर अभिभूत नजर आए। प्रधानमंत्री ने इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे “वास्तव में हृदयस्पर्शी” बताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) पर भी इस स्वागत की तस्वीरें साझा कीं और कहा कि भारत की प्रगति के प्रति भारतीय समुदाय का स्नेह और जुनून प्रेरणादायक है।

लंदन में प्रवासी भारतीयों से मिले मोदी

लंदन में प्रवासी भारतीयों ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर खुशी और सम्मान जताया। कई लोगों ने उनसे हाथ मिलाने और आशीर्वाद पाकर भावुक होने की बात कही। प्रवासी सदस्य गेहना गौतम और शिवानी ने प्रधानमंत्री के साथ व्यक्तिगत मुलाकात के अनुभव को अविस्मरणीय बताया। वहीं, श्रेया पारीक ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व और भारत के लिए उनकी पहलों की प्रशंसा की।

भारत और यूके के बीच मुक्त व्यापार समझौते

इस यात्रा के दौरान, भारत और यूके के बीच एक महत्वपूर्ण मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है, जो दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगा। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा दोनों देशों के बीच आर्थिक और कूटनीतिक सहयोग को बढ़ाने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का यूके दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और ब्रिटेन के बीच सहयोग के नए द्वार खुले हैं, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती मिलेगी।

इसे भी पढ़ें

PM Narendra Modi: जैन धर्म के मूल्य आतंकवाद, युद्ध और पर्यावरण संरक्षण की चुनौतियों से निपटने मददगार : पीएम नरेंद्र मोदी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं