Bahujan Samaj Party:
लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी (BSP) 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि के अवसर पर 9 अक्टूबर को लखनऊ के कांशीराम स्मारक पर विशाल जनसभा आयोजित करने का ऐलान किया है। पार्टी का दावा है कि इस शक्ति प्रदर्शन में 5 लाख से अधिक लोग हिस्सा लेंगे।
Bahujan Samaj Party: चुनाव में कमजोर प्रदर्शन:
BSP पिछले कुछ वर्षों में चुनावों में कमजोर प्रदर्शन कर रही है। 2022 में केवल एक सीट और 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी से कोई सीट न मिलने के बाद पार्टी के लिए 2027 का चुनाव “करो या मरो” जैसा स्थिति बन गया है। इस रैली के जरिए BSP न केवल अपनी ताकत दिखाएगी बल्कि कार्यकर्ताओं में उत्साह और आत्मविश्वास भी भरना चाहती है।
Bahujan Samaj Party: 7 अगस्त और 7 सितंबर पार्टी बैठकों में रैली की रूपरेखा दी
मायावती ने 7 अगस्त और 7 सितंबर को हुई पार्टी बैठकों में रैली की रूपरेखा तैयार की और नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। हाल ही में आकाश आनंद और अशोक सिद्धार्थ की पार्टी में वापसी के बाद उन्हें राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि संगठन को एकजुट किया जा सके।
Bahujan Samaj Party: विशेषज्ञों का मानना है
विशेषज्ञों का मानना है कि यह रैली BSP के लिए एक लिटमस टेस्ट होगी। अगर भीड़ जुटाने में सफलता मिली, तो यह पार्टी की 2027 के चुनाव अभियान की संभावनाओं को मजबूत कर सकती है। मायावती का उद्देश्य 2007 के पूर्ण बहुमत की यादों को दोबारा जगाना है और विपक्ष को यह एहसास कराना है कि BSP अब भी सियासी ताकत रखती है।
इसे भी पढ़ें








