Manisha Koirala expressed: मनीषा कोइराला ने नेपाल की हिंसा पर जताई चिंता, Gen-Z आंदोलन का किया समर्थन

2 Min Read

Manisha Koirala expressed:

मुंबई, एजेंसियां। हिंदी फिल्मों की मशहूर अदाकारा और नेपाल के सियासी घराने से ताल्लुक रखने वाली मनीषा कोइराला ने अपने देश की हालत पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए हिंसा में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की और अमन-शांति बनाए रखने की अपील की। मनीषा ने मौजूदा राजनीतिक अस्थिरता और भ्रष्टाचार को नेपाल की समस्या की जड़ बताया। उनका कहना है कि Gen-Z अपराधी नहीं हैं, बल्कि आज़ादी और प्रगतिशील सोच वाले नेपाल का सपना देख रहे हैं।

Manisha Koirala expressed: फिल्मी करियर और लोकप्रियता

मनीषा कोइराला ने 1991 में सुभाष घई की फिल्म सौदागर से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। फिल्म का गाना इलू इलू युवाओं की जुबान पर छा गया और मनीषा की मुस्कान ने दर्शकों को मधुबाला की याद दिला दी। इसके बाद उन्होंने 1942: ए लव स्टोरी, दिल से, बॉम्बे, लज्जा जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएँ निभाईं। हाल ही में वे संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज़ हीरामंडी में नजर आईं और अपने अभिनय से फिर सुर्खियां बटोरीं।

Manisha Koirala expressed: राजनीतिक खानदान से ताल्लुक

मनीषा नेपाल के दिग्गज राजनीतिक परिवार से आती हैं। उनके दादा बीपी कोइराला नेपाल के पहले प्रधानमंत्री थे और पिता प्रकाश कोइराला भी सियासत में सक्रिय रहे। यही वजह है कि मनीषा फिल्मों से अलग अपने देश की राजनीति और सामाजिक हालात को लेकर मुखर रहती हैं।

Manisha Koirala expressed: भारत-नेपाल का फिल्मी रिश्ता

भारत और नेपाल का फिल्मी रिश्ता भी गहरा है। मनीषा से पहले माला सिन्हा और गायक उदित नारायण भी नेपाल से आकर हिंदी सिनेमा में छाए। कई हिंदी फिल्मों की शूटिंग भी काठमांडू में हुई, जिसमें हरे रामा हरे कृष्णा सबसे चर्चित है।

इसे भी पढ़ें

Pashupatinath temple closed: नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बीच पशुपतिनाथ मंदिर बंद


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं