Manisha Koirala:
मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपनी आध्यात्मिक यात्रा की झलक दिखाई है। उन्होंने गुरु मिंग्युर रिनपोछे के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि वह जीवन और मृत्यु के अर्थ को गहराई से समझने की कोशिश कर रही हैं। मनीषा ने लिखा कि वह हमेशा मृत्यु को समझना चाहती थीं ताकि उसका भय समाप्त हो सके। उन्होंने तिब्बती पुस्तक ‘द बुक ऑफ लिविंग एंड डाइंग’ से एक उद्धरण साझा करते हुए लिखा — “आप वैसे ही मरते हैं जैसे आप जीते हैं।”
अभिनेत्री ने बताया
अभिनेत्री ने बताया कि वर्ष 2008-09 में उन्होंने चोकी न्यिमा रिनपोछे से मुलाकात की थी और उनसे पूछा था — “मेरा जीवन उद्देश्य क्या है?” तब उन्हें जवाब मिला, “यह पश्चिमी सवाल है।” इसके बाद जब उन्होंने बारदो (मृत्यु और पुनर्जन्म के बीच की अवस्था) के बारे में जानना चाहा, तो उन्हें मिंग्युर रिनपोछे के पास भेजा गया। मनीषा ने आगे बताया कि मिंग्युर रिनपोछे की शिक्षाओं से वह बेहद प्रेरित हैं। वे प्राचीन बौद्ध ज्ञान को क्वांटम फिजिक्स और आधुनिक विज्ञान के सिद्धांतों से जोड़कर सहज भाषा में समझाते हैं। अभिनेत्री ने कहा कि अब वे उनके कोर्स दोबारा शुरू करने को उत्सुक हैं और उन्होंने यह भी सीखा है कि जीवन और मृत्यु एक-दूसरे से अलग नहीं, बल्कि दोनों एक ही यात्रा के हिस्से हैं।
मनीषा कोइराला का जीवन
मनीषा कोइराला नेपाल के प्रसिद्ध राजनीतिक परिवार से संबंध रखती हैं। उनके दादा बिश्वेश्वर प्रसाद कोइराला नेपाल के पहले लोकतांत्रिक प्रधानमंत्री थे। उन्होंने बॉलीवुड में 1991 में ‘सौदागर’ फिल्म से डेब्यू किया था और ‘1942: अ लव स्टोरी’, ‘बॉम्बे’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ और ‘दिल से’ जैसी यादगार फिल्मों में काम किया। वह जल्द ही संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित वेब सीरीज ‘हीरामंडी 2’ में नजर आएंगी।
इसे भी पढ़ें



