Mamata Banerjee: ममता बनर्जी का 130वें संविधान संशोधन बिल पर तीखा हमला, कहा- लोकतंत्र खत्म करने की चाल

Anjali Kumari
2 Min Read

Mamata Banerjee:

नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद में पेश किए गए 130वें संविधान संशोधन विधेयक को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने इस विधेयक को लोकतंत्र विरोधी, संघीय ढांचे को खत्म करने वाला और न्यायपालिका की स्वतंत्रता को कमजोर करने वाला बताया है। ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि यह विधेयक “वन मैन-वन पार्टी-वन गवर्नमेंट” सिस्टम लागू करने की दिशा में एक खतरनाक कोशिश है, जो देश में लोकतंत्र को समाप्त कर देगा।

ममता का कहना

ममता का कहना है कि यह विधेयक भारतीय नागरिकों के अधिकारों को छीनने, न्यायपालिका को शक्तिहीन करने और संविधान के मूल ढांचे पर हमला करने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून बनता है, तो इससे न्यायिक समीक्षा, शक्तियों का पृथक्करण और संघवाद जैसे संवैधानिक सिद्धांत कमजोर होंगे जिन्हें संसद भी बदल नहीं सकती। उन्होंने इस विधेयक को “हिटलरी हमला” बताते हुए इसे न्यायपालिका की भूमिका पर सीधा प्रहार करार दिया।

सीएम ममता बनर्जी ने बताया

सीएम ममता बनर्जी ने बताया कि यह विधेयक ईडी, सीबीआई जैसी अनिर्वाचित संस्थाओं को राज्य सरकारों में हस्तक्षेप का अधिकार देगा, जिससे केंद्र सरकार पूरी तरह से राज्यों के कामकाज में दखल दे सकेगी। उन्होंने इसे “जनता के अधिकारों की हत्या” बताते हुए कहा कि यह किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। अंत में उन्होंने अपील की कि लोकतंत्र को बचाने के लिए इस विधेयक का हर स्तर पर विरोध किया जाना चाहिए, क्योंकि जनता अपने अधिकार और न्याय तंत्र छीनने की कोशिशों को माफ नहीं करेगी।

इसे भी पढ़े

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 2026 चुनाव से पहले भाजपा पर किया बड़ा हमला, बंगाल और दिल्ली पर कब्जे का दिया दावा


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं