Lenskart ahead:
नई दिल्ली, एजेंसियां। लेंसकार्ट (Lenskart) के बहुचर्चित आईपीओ से पहले ही बाजार में हलचल बढ़ गई है। देश के सबसे बड़े फंड हाउस में से एक, एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) ने कंपनी में ₹100 करोड़ का बड़ा निवेश किया है। यह सौदा ₹402 प्रति शेयर के भाव पर हुआ, जिससे कंपनी की वैल्यूएशन 7.7 अरब डॉलर तक पहुंच गई है।
यह निवेश एसबीआई के दो वैकल्पिक निवेश फंड्स (AIFs) SBI Optimal Equity Fund और SBI Emergent Fund के माध्यम से किया गया। दोनों फंड्स ने लेंसकार्ट की प्रमोटर नेहा बंसल से करीब 24.87 लाख शेयर खरीदे। यह एक द्वितीयक (secondary) लेनदेन है, यानी निवेश की रकम कंपनी को नहीं बल्कि मौजूदा शेयरधारक को मिली है।
राधाकिशन दमानी भी बने निवेशक
इससे पहले डीमार्ट के संस्थापक राधाकिशन दमानी ने भी लेंसकार्ट में ₹90 करोड़ का प्री-आईपीओ निवेश किया था। अब एसबीआई म्यूचुअल फंड के एंट्री के बाद कंपनी का बाजार में आकर्षण और बढ़ गया है।
30 अक्टूबर से खुलेगा आईपीओ
लेंसकार्ट का एंकर राउंड 29 अक्टूबर को खुलेगा और 30 अक्टूबर से 4 नवंबर 2025 तक आम निवेशकों के लिए खुला रहेगा। कंपनी ₹2,150 करोड़ का फ्रेश इश्यू जारी करेगी, जबकि मौजूदा निवेशक 12.76 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत करेंगे।
लाभ में लौटी कंपनी
वित्त वर्ष 2025 में लेंसकार्ट ने ₹297 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जबकि FY24 में उसे ₹10 करोड़ का घाटा हुआ था। FY25 में कंपनी का राजस्व 6,652 करोड़ रुपये तक पहुंच गया 23% की वृद्धि के साथ। कंपनी इस मुनाफे का उपयोग नए स्टोर, तकनीकी निवेश और अधिग्रहण के लिए करेगी।
इसे भी पढ़ें
iPhone 17: लॉन्च के साथ iPhone 17 पर भारी डिस्काउंट, जानें डील डिटेल्स


















