Mahindra Group employee: महिंद्रा ग्रुप के कर्मचारी ने बीजेडी सांसद को दी रे’प और जान से मारने की धमकी, कंपनी ने की जांच शुरू

Juli Gupta
2 Min Read

Mahindra Group employee:

नई दिल्ली, एजेंसियां। बीजेडी सांसद सुलता देव को महिंद्रा ग्रुप के एक स्टाफ सदस्य सत्यब्रत नायक ने सोशल मीडिया पर बलात्कार और जान से मारने की धमकी दी है। सांसद ने धमकी वाले स्क्रीनशॉट्स को सार्वजनिक करते हुए इस मामले को उजागर किया। सत्यब्रत नायक महिंद्रा ग्रुप के नासिक ब्रांच में काम करता है और सांसद ने आरोप लगाया है कि वह बीजेपी का कार्यकर्ता भी है।

महिंद्रा ग्रुप ने लिया कड़ा एक्शन

महिंद्रा ग्रुप ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी है और उन्होंने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ तुरंत जांच शुरू कर दी है। कंपनी की नीति है कि किसी भी प्रकार की अभद्रता या धमकी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जांच में कर्मचारी दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ कंपनी के कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सांसद का आरोप और चिंता

सुलता देव ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को टैग करते हुए कहा कि अगर एक सांसद को खुलेआम ऐसी धमकियां मिल सकती हैं, तो आम महिलाओं की स्थिति और भी चिंताजनक होगी। उन्होंने बताया कि आरोपी की धमकियां न केवल उनकी सुरक्षा के लिए बल्कि पूरे राज्य में महिलाओं के लिए खतरा हैं।यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और महिंद्रा ग्रुप की त्वरित कार्रवाई को लेकर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस घटना से कंपनियों में कर्मचारियों के आचार-व्यवहार और सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग पर भी सवाल उठ रहे हैं।

इसे भी पढ़े

https://idtvindradhanush.com/industrialist-and-automobile-industry-veteran-keshab-mahindra-passed-away-2/
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं