दिनांक – 18 अक्टूबर 2024
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत – 2081
शक संवत -1946
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद ॠतु
मास – कार्तिक
पक्ष – कृष्ण
तिथि – प्रतिपदा दोपहर 01:15 तक तत्पश्चात द्वितीया
नक्षत्र – अश्विनी दोपहर 01:26 तक तत्पश्चात भरणी
योग – वज्र रात्रि 09:34 तक तत्पश्चात सिद्धि
राहुकाल – सुबह 10:57 से दोपहर 12:24 तक
सूर्योदय -05:46
सूर्यास्त- 06:01
दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
व्रत पर्व विवरण –
विशेष – प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
इन पांच नियम करने वाले को सब कुछ मिलता है।
कार्तिक मास
17 अक्टूबर, गुरुवार से कार्तिक व्रत-स्नान प्रारंभ।
विशेष ~ गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार 02 नवम्बर, शनिवार से कार्तिक मास प्रारंभ।
महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार “कार्तिकं तु नरो मासं यः कुर्यादेकभोजनम्। शूरश्च बहुभार्यश्च कीर्तिमांश्चैव जायते।।” जो मनुष्य कार्तिक मास में एक समय भोजन करता है, वह शूरबीर, अनेक भार्याओं से संयुक्त और कीर्तिमान होता है।
कार्तिक में बैंगन और करेला खाना मना बताया गया है ?
महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 66 जो कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में अन्न का दान करता है, वह दुर्गम संकट से पार हो जाता है और मरकर अक्षय सुख का भागी होता है।
शिवपुराण के अनुसार कार्तिक में गुड़ का दान करने से मधुर भोजन की प्राप्ति होती है।
स्कंदपुराण वैष्णवखंड के अनुसार- ‘मासानां कार्तिकः श्रेष्ठो देवानां मधुसूदनः। तीर्थ नारायणाख्यं हि त्रितयं दुर्लभं कलौ।’
अर्थात मासों में कार्तिक, देवताओं में भगवान विष्णु और तीर्थों में नारायण तीर्थ बद्रिकाश्रम श्रेष्ठ है। ये तीनों कलियुग में अत्यंत दुर्लभ हैं।
स्कंदपुराण वैष्णवखंड के अनुसार- ‘न कार्तिसमो मासो न कृतेन समं युगम्। न वेदसदृशं शास्त्रं न तीर्थ गंगया समम्।’
अर्थात कार्तिक के समान दूसरा कोई मास नहीं, सतयुगके समान कोई युग नहीं, वेद के समान कोई शास्त्र नहीं और गंगाजीके समान कोई तीर्थ नहीं है।
भगवान श्री कृष्ण को वनस्पतियों में तुलसी, पुण्य क्षेत्रों में द्वारिकापुरी, तिथियों में एकादशी और महिनों में कार्तिक विशेष प्रिय है- कृष्णप्रियो हि कार्तिक:, कार्तिक: कृष्णवल्लभ:।
इसलिए कार्तिक मास को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायक माना गया है।
इसे भी पढ़ें
ll वैदिक पंचांग ll 17 अक्टूबर 2024 [Vedic Panchang 17 October 2024]