Lionel Messi at Vantara: वनतारा में लियोनेल मेसी ने जानवरों के साथ बिताया समय, वर्ल्ड-क्लास देखभाल की जमकर की तारीफ

2 Min Read

Lionel Messi at Vantara

नई दिल्ली, एजेंसियां। स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी अपने तीन दिवसीय भारत दौरे के दौरान वन्यजीव बचाव और संरक्षण केंद्र वनतारा पहुंचे, जहां उन्होंने जानवरों के साथ खास समय बिताया। इस दौरान मेसी वनतारा में जानवरों को दी जा रही वर्ल्ड-क्लास सुविधाओं से काफी प्रभावित नजर आए और उन्होंने इस पहल की खुलकर सराहना की।

जानवरों के साथ की मस्ती

वनतारा भ्रमण के दौरान मेसी ने ओकापी, गैंडे, जिराफ और हाथियों को खाना खिलाया। उन्होंने शेरों, तेंदुओं, बाघों समेत कई लुप्तप्राय प्रजातियों को करीब से देखा और उनके प्राकृतिक व समृद्ध माहौल में फलते-फूलते जीवन को सराहा। इस दौरान कई जानवर उत्सुकता के साथ मेसी के पास आते भी नजर आए।

साथी खिलाड़ियों के साथ किया भ्रमण

मेसी के साथ इंटर मियामी के उनके साथी खिलाड़ी लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी मौजूद थे। तीनों खिलाड़ियों ने वनतारा के विशाल संरक्षण परिसर का निर्देशित दौरा किया, जहां बड़ी बिल्लियों, हाथियों, सरीसृपों और दुनिया भर से बचाकर लाए गए कम उम्र के जानवरों का पुनर्वास और देखभाल की जाती है।

Lionel Messi at Vantara

वाइल्डलाइफ हॉस्पिटल का किया दौरा

मेसी ने हर्बिवोर केयर सेंटर, रिपटाइल केयर सेंटर और मल्टी-स्पेशियलिटी वाइल्डलाइफ हॉस्पिटल का भी दौरा किया। यहां उन्होंने जानवरों के लिए की जाने वाली विशेष चिकित्सा, पोषण और व्यवहार आधारित प्रशिक्षण की प्रक्रिया को करीब से देखा। उन्होंने भारत में वन्यजीव संरक्षण को आगे बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की।

दोबारा आने का किया वादा

वनतारा की स्थापना अनंत अंबानी ने की है। मेसी के सम्मान में एक शेर के शावक का नाम ‘लियोनेल’ रखा गया। मेसी ने कहा कि वनतारा का काम “वास्तव में सुंदर और अर्थपूर्ण” है और इस पहल को समर्थन देने के लिए वह दोबारा वनतारा आने का वादा करते हैं।

Share This Article