Adani Group: LIC पर अडाणी-ग्रुप में ₹33000 करोड़ के निवेश का आरोप, कांग्रेस बोली-30 करोड़ लोगों की कमाई का गलत इस्तेमाल किया

1 Min Read

Adani Group: 2025 की शुरुआत का मामला

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) पर अडाणी ग्रुप में 3.9 अरब डॉलर यानी करीब 33 हजार करोड़ रुपए निवेश करने का बड़ा आरोप लगा है। कांग्रेस ने अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा कि केंद्र सरकार ने 2025 की शुरुआत में यह निवेश किया। पार्टी का कहना है कि ग्राहकों की मेहनत की कमाई का गलत इस्तेमाल किया गया। कांग्रेस ने संसद की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (PAC) से इसकी जांच की मांग की है।

TMC भी हमलावरः

वहीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर द वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट पोस्ट की है, जिसके अनुसार गौतम अडाणी जब इस साल की शुरुआत में भारी कर्ज में डूबे थे, अमेरिका में घूसखोरी के आरोपों का सामना कर रहे थे तब केंद्र सरकार और LIC ने अडाणी ग्रुप में निवेश किया।

LIC ने रिपोर्ट का गलत बतायाः

LIC ने वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट को नकार दिया है। कंपनी ने साफ किया है कि उसके सारे निवेश पूरी ईमानदारी और सावधानीपूर्वक जांच के साथ ही किए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें

Adani Group: अडाणी ग्रुप को राहत कैसे मिली, कमेटी करेगी जांच

Share This Article