Landslide in Kinnaur:
शिमला, एजेंसियां। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण किन्नौर जिले के मलिंग में भयंकर तबाही का मंजर देखने को मिला। मलिंग के पास 50 मीटर लंबी सड़क टूटकर नदी में समा गई, जिससे वहां का संपर्क बाकी इलाकों से कट गया है। साथ ही, वांगतू के पास चट्टानें गिरने से 5 गाड़ियों को नुकसान हुआ, और नेशनल हाईवे-5 भी पूरी तरह से बंद हो गया। निगुलसरी और नाथपा झूला के पास भी भूस्खलन की वजह से यह हाईवे पिछले 72 घंटों से बंद पड़ा है।
मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी:
हिमाचल प्रदेश के मौसम विभाग ने लगातार हो रही बारिश को लेकर 3 जिलों कांगड़ा, मंडी और सिरमौर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, अन्य 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण हिमाचल के कई इलाकों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
स्कूल-कॉलेज बंद:
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद, शिमला, कांगड़ा, मंडी, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, ऊना, हमीरपुर, लाहौल-स्पीति सहित अन्य जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने छात्रों को ऑनलाइन क्लासेज लेने की सलाह दी है। इस भूस्खलन के वीडियो में किन्नौर की सड़क को टूटते और नदी में समाते हुए दिखाया गया, जिससे कई जगहों पर बड़ी तबाही हुई है।
इसे भी पढ़ें







