Landslide in Vaishno Devi: वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड, अब तक 31 मरे रेस्क्यू जारी

1 Min Read

Landslide in Vaishno Devi:

जम्मू, एजेंसियां। जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम के ट्रैक पर लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर बुधवार को 31 हो गया। हादसा मंगलवार को दोपहर 3 बजे पुराने ट्रैक पर अर्धकुमारी मंदिर से कुछ दूर इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ।

कल देर रात तक 7 लोगों के मरने की खबर थी, लेकिन सुबह आंकड़ा बढ़ गया। प्रशासन का कहना है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। फिलहाल, इस इलाके में भारी बारिश की वजह से वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है।

250 मिमी बारिशः

मंगलवार को जम्मू शहर में 24 घंटे से भी कम समय में 250 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। इससे कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। घरों और खेतों में पानी भर गया है।

नॉर्दर्न रेलवे ने भी आज जम्मू-कटरा से चलने वाली और यहां रुकने वाली 22 ट्रेनें रद्द की हैं। इसके अलावा 27 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। हालांकि, कटरा-श्रीनगर के बीच ट्रेन सर्विस जारी है।

इसे भी पढ़ें

Jammu Kashmir Landslide: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में लैंडस्लाइड, 5 मौतें, MP के कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ बाढ़ में बहा


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं