दिनांक – 08 जनवरी 2025
दिन – बुधवार
विक्रम संवत – 2081
शक संवत -1946
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शिशिर ॠतु
मास – पौष
पक्ष – शुक्ल
तिथि – नवमी दोपहर 02:25 तक तत्पश्चात दशमी
नक्षत्र – अश्विनी शाम 04:29 तक तत्पश्चात भरणी
योग – सिद्ध रात्रि 08:23 तक तत्पश्चात साध्य
राहुकाल – दोपहर 12:46 से दोपहर 02:07 तक
सूर्योदय 06:29
सूर्यास्त – 05:20
दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
व्रत पर्व विवरण –
विशेष- नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
लक्ष्मी प्राप्ति के लिए मकर संक्रांति पर विशेष उपाय | मनोकामना प्राप्ति उपाय
- 5 आयु-आरोग्यवर्धक चीजें एवं 5 आयुनाशक चीजें
- 5 चीजों से आयुष्य और आरोग्य बढ़ता है
- संयम : पति – पत्नी हैं फिर भी अलग रहें, थोडा संयम से रहें |
- उपवास : १५ दिन में एक उपवास करें |
- सूर्यकिरणों का सेवन : रोज सुबह सिर को ढककर शरीर पर कम-से-कम वस्त्र धारण करके ८ मिनट सूर्य की ओर मुख व १० मिनट पीठ करके बैठे | सूर्य से आँखें न लडाये |
- प्राणायाम : प्रात:काल ३ से ५ बजे के बीच प्राणायाम करना विशेष लाभकारी है | यह समय प्राणायाम द्वारा प्राणशक्ति, मन:शक्ति, बुद्धिशक्ति विकसित करने हेतु बेजोड़ है |
- मंत्रजप :मंत्रजप से आयुष्य, आरोग्य बढ़ता है और भाग्य निखरता है |
इन 5 कारणों से आयुष्य नष्ट होता है
- अति शरीरिक परिश्रम
- भय
- चिंता
- कामविकार का अधिक भोग
- अंग्रेजी दवाइयाँ, कैप्सूल, इंजेक्शन, ऑपरेशन आदि की गुलामी
मणिपुर केन्द्र कैसे विकसित करें
सूर्य को अर्घ्य देते समय नाभि में सूर्य का ध्यान कराने से मणिपुर केन्द्र ( ७ केन्द्रों का तीसरा केन्द्र) विकसित होगा। जीवनी शक्ति में लाभ होगा |
सफ़ेद दाग का ईलाज
सबसे पहली बात विरुद्ध आहार छोड़ दो ( सब्जी-रोटी खाये और ऊपर से थोड़ी देर बाद दूध पी लिया, दूध पिया है फिर थोड़ी देर बाद कुछ खा लिया नमक मिर्च वाला ) ….. सफेद दाग हो वे …. एक मुट्ठी काले चने, 125 मिली पानी में डाल दे सुबह 8-9 बजे डाल दे…. उसमे 10 ग्राम त्रिफला चूर्ण डाल दे, 24 घंटे वो पड़ा रहे …ढक के रह दे … 24 घंटे बाद वो छाने जितना खा सके चबाकर के खाये…. सफ़ेद दाग जल्दी मिटेंगें और होमियोपैथीक दवा लें, सफ़ेद दाग होमियोपैथी से जल्दी मिटे है |
इसे भी पढ़ें