Kiren Rijiju: शशि थरूर पर किरेन रिजिजू का तंज: “देशहित में सोचते हैं, लेकिन पार्टी में बोलने से डरते हैं”

2 Min Read

Kiren Rijiju:

नई दिल्ली,एजेंसियां। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने देश की अर्थव्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था और कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को “डेड” कहना पूरी तरह राजनीतिक बयानबाजी है। रिजिजू के अनुसार, आज भारत 7.8% GDP ग्रोथ हासिल कर रहा है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता और प्रभावी नीतियों का ही परिणाम है।

क्या बोले रिजिजू?

दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए रिजिजू ने कहा कि कुछ लोग बार-बार यह कहकर भ्रम फैलाते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है और लोकतंत्र खत्म हो चुका है। जबकि सच्चाई ये है कि वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।

मदरसों को लेकर टिप्पणी

धार्मिक शिक्षा के सवाल पर रिजिजू ने कहा कि मदरसे में धार्मिक ज्ञान जरूरी है, लेकिन इसके साथ-साथ आधुनिक शिक्षा देना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अगर छात्रों को नौकरियों, वैज्ञानिक सोच और तकनीकी ज्ञान तक पहुंच चाहिए, तो उन्हें आधुनिक शिक्षा से जोड़ना होगा।

कांग्रेस और शशि थरूर पर बयान

रिजिजू ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि शशि थरूर जैसे नेता देशहित में सोचते हैं, लेकिन पार्टी के भीतर खुले तौर पर बोलने से डरते हैं। उन्होंने कहा, “थरूर जैसे नेता जब भी कुछ बोलते हैं, तो उनकी अपनी पार्टी के भीतर ही आलोचना शुरू हो जाती है। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए सही नहीं है।”

इसे भी पढ़ें

Kiren Rijiju: रिजिजू का विपक्ष पर तंज – “सदन ठप कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं”


Share This Article
Exit mobile version