बेंगलुरु, एजेंसियां। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में आरोपी पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना के बेटे प्रज्वल को CBI ब्लूकॉर्नर नोटिस जारी कर सकती है। स्कैंडल की जांच कर रही SIT ने शनिवार को यह जानकारी दी है।
SIT ने शनिवार को ही एचडी रेवन्ना और प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दूसरा लुकआउट नोटिस जारी किया है। SIT प्रज्वल के घर भी पहुंची।
गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि एचडी रेवन्ना और प्रज्वल के पास जवाब देने के लिए आज शाम तक का वक्त है।
पहला लुकआउट नोटिस 2 मई को जारी किया गया था। 30 अप्रैल को SIT ने भी प्रज्वल को नोटिस भेजा था। जिसके बाद प्रज्वल ने सोशल मीडिया पर लिखा था- मैं बेंगलुरु में नहीं हूं, इसलिए मैंने अपने वकील के माध्यम से CID बेंगलुरु को सूचित कर दिया है।
इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सेक्स स्कैंडल मामले में कर्नाटक CM सिद्धारमैया को लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि मैं आपसे पीड़ितों को हर संभव सहायता देने का अनुरोध करता हूं। जघन्य अपराधों के लिए जिम्मेदार सभी पक्षों को सजा दी जाए।
पूर्व मुख्यमंत्री और प्रज्वल के चाचा एचडी कुमारस्वामी ने 30 अप्रैल को प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया। प्रज्वल हासन से पार्टी के मौजूदा सांसद और लोकसभा के कैंडिडेट भी हैं। हासन में 26 अप्रैल को सेकेंड फेज में वोटिंग हुई थी। इसके बाद प्रज्वल जर्मनी चले गए।
इसे भी पढ़ें