Maa: काजोल की ब्लॉकबस्टर ‘मां’ अब ओटीटी पर, जानें कब और कहां देख पाएंगे ?

1 Min Read

Maa:

मुंबई, एजेंसियां। काजोल स्टार हॉरर माइथोलॉजिकल फिल्म ‘मां’, जिसने थिएटर्स में अच्छा प्रदर्शन किया था, अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब 22 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।‘मां’ अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ का स्पिन-ऑफ है, जिसमें काजोल ने एक ऐसी मां का दमदार किरदार निभाया है जो अपनी बेटी को बचाने के लिए काली का रूप धर लेती है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था और इसने भारत में 36.08 करोड़, जबकि वर्ल्डवाइड 49.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

इस फिल्म में काजोल के साथ इंद्रनील सेनगुप्ता, रोनित रॉय और दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे सितारे नजर आए हैं। विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी ‘मां’ को अब तक काजोल की सबसे सफल सोलो फिल्म माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

Zarine Khan: बॉलीवुड से नाकामी के बाद भोजपुरी में छाईं जरीन खान और डेजी शाह

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं