JEE एडवांस्ड डेट जारी: 18 मई को दो शिफ्ट में होगी परीक्षा [JEE Advanced date released: Exam will be held in two shifts on May 18]

2 Min Read

कानपुर, एजेंसियां इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर ने आज JEE एडवांस्ड 2025 के लिए डेट जारी कर दी है। ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, JEE एडवांस्ड रविवार, 18 मई, 2025 को आयोजित किया जाएगा।

3 घंटे की होगी परीक्षाः

परीक्षा का समय तीन घंटे होगा। इसमें दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) शामिल होंगे। कैंडिडेट्स को दोनों पेपर देना कंप्लसरी होगा।
पेपर-1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
पेपर – 2 दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक
JEE Advanced के लिए अब 2 ही अटेम्ट्सः

इस बार ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (JAB) ने JEE एडवांस्ड के लिए अटेम्प्ट नंबर्स को बढ़ाकर दो से तीन कर दिया था। हालांकि, घोषणा के कुछ सप्ताह बाद, 19 नवंबर को JAB ने निर्णय वापस ले लिया। अब पहले की तरह कैंडिडेट्स को दो ही मौके मिलेंगे |

ये लिया गया अहम फैसलाः

15 नवंबर को JAB मेम्बर्स की मीटिंग में ये तय किया गया कि 2013 में बनाए गए क्राइटेरिया को ही फॉलो किया जाएगा। JAB की मीटिंग में तीन अटेम्प्ट के फैसले को रद्द कर दिया गया। नए फैसले के बाद 2023 में 12वीं पास करने वाले कैंडिडेट्स भी इसके लिए एलिजिबल नहीं होंगे। हालांकि, 21 सितंबर 2023 के बाद जिन कैंडिडेट्स का रिजल्ट जारी हुआ है, वो इसके लिए एलिजिबल होंगे।

इसे भी पढ़ें

टेंडर घोटाला में आलमगीर आलम की डिस्चार्ज याचिका खारिज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं