Jaya Bachchan:
मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एक शख्स को सेल्फी लेने पर बुरी तरह भड़कती नजर आ रही हैं। शख्स की तरफ से सेल्फी की कोशिश करने पर जया बच्चन ने उसे धक्का देते हुए फटकार लगाई और कहा, “क्या कर रहे हैं आप?” उनका यह गुस्सैल व्यवहार फिर से चर्चा का विषय बन गया।
कंगना रनौत का रिएक्शन
इस वीडियो पर कंगना रनौत का रिएक्शन भी सामने आया है। कंगना ने जया बच्चन को ‘बिगड़ी हुई महिला’ करार देते हुए कहा कि लोग उन्हें सिर्फ अमिताभ बच्चन की पत्नी होने की वजह से बर्दाश्त करते हैं। कंगना ने जया के इस व्यवहार पर गुस्सा जताया और इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “सबसे बिगड़ैल और विशेषाधिकार प्राप्त महिला। वो समाजवादी टोपी मुर्गे की पूंछ जैसी दिखती है और खुद लड़ाकू मुर्गी जैसी।”
सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया
इस घटना ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया का दौर शुरू कर दिया है। जहां कुछ लोग जया के व्यवहार को अपमानजनक मान रहे हैं, वहीं कुछ का कहना है कि उन्हें सेल्फी के दौरान प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए था। यह वीडियो एक बार फिर जया बच्चन के गुस्से को लेकर चर्चा में आया है, जो पहले भी कई बार पैपराजी और फैंस के साथ ऐसे विवादों का हिस्सा बन चुकी हैं।
इसे भी पढ़ें
पति अमिताभ का नाम जोड़ने पर भड़कीं जया बच्चन, बोलीं- क्या महिलाओं का कोई अस्तित्व और उपलब्धि नहीं








