किश्तवाड़ से शगुन परिहार इकलौती महिला कैंडिडेट
नई दिल्ली, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है।
इस लिस्ट में 44 प्रत्याशियों के नाम हैं। किश्तवाड़ से शगुन परिहार को टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में वे इकलौती महिला प्रत्याशी हैं।
90 सीटों पर होना है चुनाव
जम्मू-कश्मीर में 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होंगे। नतीजे 4 अक्टूबर 2024 को आएंगे।
![जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावः BJP की पहली लिस्ट में 44 उम्मीदवार [Jammu and Kashmir Assembly elections: 44 candidates in BJP's first list] 1 WhatsApp Image 2024 08 26 at 10.36.20 AM](https://idtvindradhanush.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Image-2024-08-26-at-10.36.20-AM.jpeg)
![जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावः BJP की पहली लिस्ट में 44 उम्मीदवार [Jammu and Kashmir Assembly elections: 44 candidates in BJP's first list] 2 WhatsApp Image 2024 08 26 at 10.36.31 AM](https://idtvindradhanush.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Image-2024-08-26-at-10.36.31-AM.jpeg)
![जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावः BJP की पहली लिस्ट में 44 उम्मीदवार [Jammu and Kashmir Assembly elections: 44 candidates in BJP's first list] 3 WhatsApp Image 2024 08 26 at 10.36.41 AM](https://idtvindradhanush.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Image-2024-08-26-at-10.36.41-AM.jpeg)
![जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावः BJP की पहली लिस्ट में 44 उम्मीदवार [Jammu and Kashmir Assembly elections: 44 candidates in BJP's first list] 4 WhatsApp Image 2024 08 26 at 10.36.52 AM](https://idtvindradhanush.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Image-2024-08-26-at-10.36.52-AM.jpeg)
जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है।
एक दिन पहले 25 अगस्त को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के अगले ही दिन ये लिस्ट जारी की गई है। इसमें तीनों चरण के लिए प्रत्याशियों के नाम हैं।
इस मीटिंग में पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह शामिल हुए थे।
इसे भी पढ़ें