Jaish-e-Mohammed:
नई दिल्ली, एजेंसियां। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 7 मई को भारतीय सेना के हमले में आतंकवादी मसूद अजहर के परिवार के लोगों के चिथड़े उड़ गये थे। जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी का यह बयान वायरल हो रहा है।
मसूद इलियास कश्मीरी ने कहा कि 7 मई को बहावलपुर स्थित आतंकी अड्डे पर जब भारत ने एयर स्ट्राइक की, तो मसूद अजहर का परिवार टुकड़ों-टुकड़ों में बदल गया। रेजा-रेजा हो गया।
वीडियो हो रहा वायरलः
दरअसल जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रहा है कि भारतीय सेना ने बहावलपुर में उनके ठिकाने पर हमला कर मसूद अजहर के परिवार के टुकड़े-टुकड़े कर दिये।
हमने सब कुछ कुर्बान कियाः
मसूद इलियास ने कहा कि दिल्ली, काबुल और कंधार से लड़ते-लड़ते हमने सब कुछ कुर्बान किया। मौलाना मसूद अजहर के परिवार को भारतीय सेना ने तबाह कर दिया। जान लें कि जैश-ए-मोहम्मद का गठन 2000 के दशक में किया गया था, लेकिन इसे यूएन ने आतंकवादी संगठन करार दिया है। भारत में कई आतंकी हमलों में मसूद
अजहर का हाथः
मसूद अजहर की 2001 के भारत के संसद पर हमले, 2016 के पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हमले, 2019 के पुलवामा हमले और 2025 के पहलगाम अटैक में भूमिका रही है।
बहावलपुर में है JeM का मुख्यालयः
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर शहर में मरकज सुब्हान अल्लाह नामक जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का मुख्यालय है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत जैश के इस हेडक्वार्टर पर हमला किया था। एयर स्ट्राइक में आतंकियों का पूरा अड्डा खंडहर में तब्दील हो गया।
मस्जिद में रहता था मसूद का परिवारः
जानकारी के अनुसार इसी अड्डे में आतंकी मसूद अजहर का परिवार रहता था। सैटेलाइट इमेज से मिली तस्वीरों से सामने आया था कि भारतीय हमले में मरकज सुब्हान अल्लाह मलबे में बदल गया।
अब जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने माना है कि हमले में मसूद अजहर का परिवार के टुकड़े-टुकड़े हो गये।
इसे भी पढ़ें









