IPL 2025: आईपीएल 2025 : क्या तोड़ पाएंगे विराट रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ? जानिए किस रिकॉर्ड की हो रही बात ? [IPL 2025: Will Virat be able to break Rohit Sharma’s record? Know which record is being talked about?]

3 Min Read

IPL 2025:

नई दिल्ली ,एजेंसियां। आईपीएल 2025 के आज के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी। इस मैच में विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं। विराट कोहली जो पहले ही आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं, अब छक्कों के मामले में भी रिकॉर्ड तोड़ने से महज 5 सिक्स दूर हैं।

IPL 2025: रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

वर्तमान में आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने 282 छक्के लगाए हैं। विराट कोहली फिलहाल 278 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अगर विराट इस मैच में 5 छक्के और लगा लेते हैं, तो वो रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

IPL 2025: कहां होगा ये मैच?

यह मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां विराट कोहली को अपनी बल्लेबाजी से इस रिकॉर्ड को ध्वस्त करने का बेहतरीन मौका मिलेगा। हालांकि, आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के पास है, जिन्होंने 357 छक्के लगाए हैं, और उनका रिकॉर्ड तोड़ना अभी भी एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।

विराट कोहली ने हाल ही में क्रिस गेल को एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में पीछे छोड़ दिया था, लेकिन अब उनका अगला लक्ष्य रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ना है।

IPL 2025: IPL में सबसे ज्यादा सिक्स:

क्रिस गेल – 357 छक्के
रोहित शर्मा – 282 छक्के
विराट कोहली – 278 छक्के
एमएस धोनी – 259 छक्के
एबी डिविलियर्स – 251 छक्के

विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर में 256 मैचों में 8,168 रन बनाए हैं, और वह आईपीएल में 8,000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। ऐसे में, यह मुकाबला विराट कोहली के लिए एक ऐतिहासिक दिन साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें

डेथ ओवर में टुक टुक खेले महेंद्र सिंह धोनी, नाम दर्ज हो गया आईपीएल 2025 के सबसे बदनाम रिकॉर्ड

Share This Article
Exit mobile version