Nitish Kumar: नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाना चाहिए, बिहार का होगा कल्याण : अश्विनी चौबे [Nitish Kumar should be made Deputy Prime Minister, it will be good for Bihar: Ashwini Choubey]

1 Min Read

Nitish Kumar :

पटना, एजेंसियां। बीजेपी के पूर्व सांसद अश्विनी चौबे ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपनी इच्छा जताते हुए कहा कि नीतीश कुमार को देश का उप प्रधानमंत्री (डिप्टी पीएम) बनाना चाहिए।

अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार जी, पीएम मोदी जी के साथ कंघे से कंघा मिलाकर देश में संयोजक की भूमिका में रहे। कहा कि उनको उप प्रधानमंत्री बना दिया जाये तो बिहार का भी धन्य होगा और जगजीवन राम के बाद भारत को दूसरा उप प्रधानमंत्री मिल जायेगा।

Nitish Kumar: यह उनकी व्यक्तिगत इच्छा

चौबे ने आगे कहा कि व्यक्तिगत रूप से उनकी यह इच्छा है। पप्पू यादव के बयान विपक्ष भाजपा को टारगेट नहीं कर रही है, कांग्रेस को कर रही है वाले सवाल पर कहा कि ऐसे ऐसे बहुत सारे लोग होते हैं। मैं उस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करूंगा। अश्विनी चौबे ने आगे कहा कि ऐसे-ऐसे बहुत लोग धरा पर आते हैं और चले जाते हैं।

इसे भी पढ़ें 

CM Nitish Kumar: CM नीतीश अचानक पहुंचे इन मंत्रियों के घर… जानें क्यों

Share This Article
Exit mobile version