Interpol global attack: इंटरपोल का ग्लोबल हमला: 18 देशों में 386 गिरफ्तारियां, 76 टन ड्रग्स जब्त

2 Min Read

Interpol global attack:

नई दिल्ली, एजेंसियां। इंटरपोल ने दुनिया भर में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ ‘ऑपरेशन लायनफिश-मेयाग III’ चलाया, जिसमें भारत समेत 18 देशों में कार्रवाई हुई। केवल दो हफ्तों में इस ऑपरेशन के तहत कुल 386 लोग गिरफ्तार किए गए और 76 टन ड्रग्स जब्त किए गए। बरामद किए गए ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग 6.5 बिलियन डॉलर आंकी गई है।

Interpol global attack: जानलेवा ड्रग्स और बड़े पैमाने की बरामदगी

इस ऑपरेशन में 297 मिलियन मेथ की गोलियां, फेंटानिल, हेरोइन, कोकीन और अन्य प्रीकर्सर बरामद किए गए। इंटरपोल के मुताबिक, बरामद फेंटानिल इतनी भारी मात्रा में था कि यह लगभग 15.1 करोड़ लोगों की जान ले सकता था।

Interpol global attack: ड्रग्स की तस्करी के नए तरीके

तस्कर ड्रग्स को रोजमर्रा के सामान में छिपाकर ले जाते थे। सर्फबोर्ड, टी बॉक्स, कैट फूड, कॉफी मशीन और चाय पाउडर जैसे घरेलू सामानों में ड्रग्स छिपाकर तस्करी की जाती थी। फिलीपींस में एस्प्रेसो मशीन और बिल्ली के खाने के पैकेट में केटामाइन छिपाया गया था।

Interpol global attack: डार्कनेट पर भी कार्रवाई

भारत में इंटरपोल ने केटामेलॉन नाम के प्रमुख डार्कनेट सिंडिकेट पर भी कार्रवाई की। ऑपरेशन के दौरान कई ऐसे अपराधी गिरफ्तार किए गए, जिन पर दक्षिण कोरिया में ड्रग तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़ने का संदेह था।

Interpol global attack: अंतरराष्ट्रीय प्रभाव

इंटरपोल के मुताबिक यह अब तक की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय ड्रग-रोधी कार्रवाई में से एक है। यह कार्रवाई वैश्विक स्तर पर ड्रग तस्करी के नेटवर्क को कमजोर करने और जानलेवा ड्रग्स के फैलाव को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।यह अभियान वैश्विक सहयोग और तकनीकी जांच के माध्यम से ड्रग्स तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेश सरकार शेख हसीना की वापसी के लिए इंटरपोल से मदद मेंगेगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं