INSV Kaundinya Oman visit:
पोरबंदर, एजेंसियां। जहाज INSV कौंडिन्या 29 दिसंबर से ओमान की यात्रा शुरू करेगा। ये INSV कौंडिन्या की पहली विदेश यात्रा होगी।
INSV कौंडिन्या गुजरात के पोरबंदर से मस्कट के लिए रवाना किया जाएगा। ये जहाज सिंबोलिकली समुद्री रास्तों का पता लगाएगा।
पारंपरिक जहाजों से प्रेरितः
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, कौंडिन्या प्राचीन जहाजों से प्रेरित है और पूरी तरह से पारंपरिक सिलाई यानी नारियल के जटाओं से बनाया गया है और नेचुरल रेजिन से सील किया गया है। ये भारत के तटों और हिंद महासागर में प्रचलित जहाज निर्माण की प्राचीन परंपरा को दर्शाता है।







