Pakistani embassy: भारत ने पाकिस्तानी दूतावास में बंद की अखबार की सप्लाई, दिया करारा जवाब

2 Min Read

Pakistani embassy:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक टकराव एक बार फिर सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार ने दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास में अखबारों की सप्लाई रोक दी है। यह फैसला पाकिस्तान की ओर से भारत के इस्लामाबाद स्थित उच्चायोग के साथ की गई कथित बदसलूकी के जवाब में लिया गया है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’

दरअसल, पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत के उच्चायोग में पाइपलाइन वाली गैस की आपूर्ति बंद कर दी थी। इसके चलते भारतीय राजनयिकों और उनके परिवार को गैस बाजार से महंगे दामों पर खरीदनी पड़ रही है। इसके अलावा, पीने के पानी और स्थानीय अखबारों की सप्लाई भी बाधित कर दी गई है।

वियना कन्वेंशन

इन घटनाओं को वियना कन्वेंशन का उल्लंघन माना जा रहा है। इस कन्वेंशन के तहत, किसी भी देश में दूतावासों के कार्य में अवरोध पैदा नहीं किया जा सकता और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी होता है।

भारत सरकार

भारत सरकार ने इसी जवाबी नीति के तहत पाकिस्तानी दूतावास में अखबारों की आपूर्ति रोक दी है। यह कदम ‘जैसे को तैसा’ की नीति को दर्शाता है, जिससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि भारत अब ऐसी हरकतों को चुपचाप सहन नहीं करेगा।

इसे भी पढ़ें

Baloch Liberation Army: अमेरिका ने बलूच लिबरेशन आर्मी को आतंकी संगठन घोषित किया: कहा- इसने पाकिस्तान में कई हमलों की जिम्मेदारी ली


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं