Rajnath Singh:
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए भारी टैरिफ के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। इस फैसले के तहत भारत ने अमेरिका के साथ होने वाली हथियारों और एयरक्राफ्ट की खरीदारी को स्थगित कर दिया है। इन सौदों में जनरल डायनमिक्स का स्ट्राइकर कॉम्बैट व्हीकल, एंटी-टैंक मिसाइल जेवलिन, और भारतीय नौसेना के लिए 6 बोइंग P8I टोही विमान शामिल थे। इस डील का कुल मूल्य लगभग 3.6 बिलियन डॉलर था।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का अमेरिका दौरा भी अब रद्द कर दिया गया है। यह दौरा उन हथियारों और विमानों के सौदे को अंतिम रूप देने के लिए था।
भारत के इस कदम का कारण अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ की वृद्धि है। ट्रंप ने 6 अगस्त 2025 को भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ को दोगुना कर 50% कर दिया था, जिससे द्विपक्षीय संबंधों में तनाव बढ़ गया है।भारत ने इस कार्रवाई को अनुचित और असंगत बताया, यह आरोप लगाते हुए कि अमेरिका और यूरोपीय देश रूस से तेल खरीदने के बावजूद भारत को निशाना बना रहे हैं।
रक्षा मंत्रालय ने रिपोर्ट को किया खारिज
रक्षा मंत्रालय ने हालांकि इस रिपोर्ट को खारिज किया है, यह कहते हुए कि कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है और राजनाथ सिंह का दौरा भी अभी तक निश्चित नहीं हुआ है।भारत का संदेश: ट्रंप की टैरिफ नीति पर भारत का कहना है कि इस तरह से एक व्यापारिक साझेदार को निशाना बनाना अनुचित है, खासकर तब जब अमेरिकी और यूरोपीय देश रूस से व्यापार कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
