Modi Keir Starmer meeting: ‘ग्लोबल साउथ के लिए आशा की किरण है भारत’, कीर स्टार्मर के सामने पीएम मोदी ने दुनिया को दिया संदेश

3 Min Read

Modi Keir Starmer meeting:

मुंबई, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 के मंच से दुनिया को संदेश देते हुए कहा कि भारत ग्लोबल साउथ के देशों के लिए आशा की किरण है। इस दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भारत की डिजिटल उपलब्धियों और तकनीकी नवाचारों को वैश्विक साझेदारी के लिए साझा करने पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने कहा

पीएम मोदी ने कहा कि बीते एक दशक में भारत ने टेक्नोलॉजी का लोकतंत्रीकरण किया है। भारत का लक्ष्य डिजिटल इनोवेशन के माध्यम से दुनिया में डिजिटल कॉपरेशन और पार्टनरशिप को बढ़ाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत अपने एक्सपीरियंस और ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म को ग्लोबल पब्लिक गुड के रूप में साझा कर रहा है।

सामाजिक और आर्थिक महत्व

पीएम मोदी ने तकनीक के सामाजिक और आर्थिक महत्व पर भी बात की। उन्होंने कहा, “तकनीक केवल सुविधा नहीं, बल्कि समानता का जरिया है।” उन्होंने JAM (जनधन, आधार और मोबाइल) त्रिमूर्ति की भूमिका को डिजिटल भुगतान व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए सराहा। इसके साथ ही भारत का एआई मिशन डेटा सुरक्षा और प्राइवेसी के लिए ट्रस्ट लेयर का निर्माण करता है, जो दुनिया में एक मॉडल प्रस्तुत करता है।

मोदी ने वैश्विक मुद्दों पर अपनी राय दी

मोदी ने वैश्विक मुद्दों पर भी अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत शांति चाहता है और यूक्रेन तथा गाजा के मामलों पर दोनों देशों ने विचार साझा किए। उन्होंने यह भी बताया कि भारत का डिजिटल ढांचा छोटे दुकानदारों और एमएसएमई को वैश्विक बाजार तक पहुँचाने में मदद कर रहा है। ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) और OCEN प्लेटफॉर्म्स छोटे उद्यमियों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं।

पीएम मोदी ने इस अवसर पर जोर दिया कि भारत की डिजिटल पहल केवल तकनीकी नवाचार नहीं, बल्कि सामाजिक समानता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

इसे भी पढ़ें

Keir Starmer Visits Yash Raj Studios in Mumbai: ब्रिटिश PM स्टार्मर ने रानी मुखर्जी संग देखी फिल्म, यशराज स्टूडियो का दौरा किया 100 मेंबर का डेलिगेशन लेकर मुंबई पहुंचे


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं