Delhi Test Match: भारत ने दिल्ली टेस्ट में 518/5 पर पारी घोषित की, कप्तान गिल 129 रन बनाकर नाबाद लौटे, जायसवाल ने 175 रन बनाए

1 Min Read

Delhi Test Match:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित कर दी। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने करियर की 10वीं सेंचुरी जमाई। वे 129 रन बनाकर नाबाद लौटे।

उनसे पहले यशस्वी जायसवाल ने 175 रनों की पारी खेली। साई सुदर्शन ने 87, ध्रुव जुरेल ने 44 और नीतीश कुमार रेड्‌डी ने 43 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए जोमेल वारिकन ने तीन विकेट लिए। एक विकेट कप्तान रोस्टन चेज को मिला।

डबल सेंचुरी से चूके यशस्वी जायसवालः

भारतीय टीम ने सुबह 318 रन के स्कोर से खेलना शुरू किया था। यशस्वी जायसवाल अपने ही गलत कॉल के कारण 175 रन बनाकर रनआउट हो गए। वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन को 3 विकेट मिले।

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा टेस्ट रैंकिंग में पहुंचे टॉप – 5 में

Share This Article
Exit mobile version