Ghatsila by-election: घाटशिला उपचुनाव में जयराम महतो की एंट्री, बीजेपी परेशान

2 Min Read

Ghatsila by-election:

रांची। घाटशिला उपचुनाव में जयराम महतो की भी एंट्री होने जा रही है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा यानी जेएलकेएम के सुप्रीमो जयराम महतो ने भी इस उपचुनाव में प्रत्याशी देने पर विचार कर रहे हैं। इसे लेकर 13 अक्तूबर को पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलायी गई है। इसमें प्रत्याशी के नाम पर मंथन किया जायेगा।

जेएलकेएम के अध्यक्ष जयराम महतो ने इसको लेकर पार्टी पदाधिकारियों और सदस्यों के लिए एक निर्देश जारी किया है। उसमें कहा गया है कि 13 अक्तूबर को तोपचांची में दिन के दो बजे से एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में केंद्रीय कमेटी के सभी पदाधिकारी, कोल्हान प्रमंडल के जिला और प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी व सदस्यों को शामिल होने का निर्देश दिया गया है।

पत्र में बताया गया है कि इस बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, प्रत्याशी चयन, क्षेत्रीय मुद्दे एवं प्रचार अभियान पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। मंथन किया जाएगा। इससे यह स्पष्ट संकेत दिया गया है कि जेएलकेएम भी घाटशिला उप चुनाव में प्रत्याशी देगा।

इधर, जेएलकेएम के इस निर्णय से भाजपा की परेशानी बढ़ गई है। बीजेपी जिन कुड़मी वोटरों के दम पर घाटशिला उपचुनाव को साधने की कोशिश कर रही है, उसमें जयराम महतो सेंधमारी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

Ghatsila by-election: घाटशिला उपचुनाव: BJP ने केंद्रीय नेतृत्व को भेजे 4 नाम


Share This Article
Exit mobile version