Latest News8 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

8 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ [Important events of 8th September]

  • 1271 – जाॅन XXI का पोप के रूप में चयन ।
  • 1320 – गाजी मलिक दिल्ली का सुल्तान बना।
  • 1331 – स्टीफन उरोस चतुर्थ ने खुद को सर्बिया का राजा घोषित किया।
  • 1449 – टुमू किले का युद्ध- मंगोलिया ने चीन के सम्राट को बंधक बनाया।
  • 1504 – इटली के फ्लोरेंस में माइकल एंजेलो ने अपनी प्रसिद्ध मूर्ति डेविड का लोकार्पणकिया।
  • 1514 – ओरसा का युद्ध, लिथुआनिया और पोल सेना ने रूसी सेना को ओरसा (वर्तमान समय में बेलारुस) में पराजित किया।
  • 1549 – फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1553 – इंग्लेंड में लिचफिल्ड शहर का निर्माण।
  • 1563 – मैक्सीमिलियन को हंगरी का राजा चुना गया।
  • 1689 – चीन और रूस ने नेरट्सजिंस्क(निरचुल) की संधि पर हस्ताक्षर किया।
  • 1727 – इंग्लैंड के कैम्ब्रिजशायर में बर्ववेल गांव में एक कठपुतली शो के दौरान एक आग से 78 लोगों मारे गए जिनमें कई बच्चे शामिल थे।
  • 1760 – फ्रांसीसी सेना ने मॉन्ट्रियल को जनरल जेफरी एमहर्स्ट के सामने समर्पित कर दिया।
  • 1771 – मिशन सैन गैब्रियल आर्केंसी की स्थापना कैलिफ़ोर्निया में हुई।
  • 1793 – बेलिएम में पहली बार सीरीओ डे नाज़े मनाया गया।
  • 1831 – विलियम IV को ग्रेट ब्रिटेन के राजा का ताज पहनाया गया।
  • 1855 – स्पेन के क्वीन इसाबेला द्वितीय का द्वार इलोइलो को विश्व व्यापार के लिए खोल दिया गया।
  • 1860 – मिशिगन झील पर पैडल स्टीमर “लेडी एल्गिन” का नुकसान लगभग 300 लोग डूबे।
  • 1864 – जेनेवा में आज ही रेड क्रॉस की स्थापना हुई।
  • 1899 – ए. टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट करवाया।
  • 1900 – बोस्टन में पहले डेविस कप श्रृंखला की शरूआत हुई।
  • 1900 – अमेरिका ने ग्रेट ब्रिटेन को हराया।
  • 1900 – टेक्सास के गैलवेस्टोन में आज ही चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत हुई थी।
  • 1900 – टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत।
  • 1942 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बम्बई (अब मुंबई) सत्र में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ पारित किया।
  • 1943 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ एक बिनाशर्त युद्धविराम संधि पर दस्तखत किया था जिसकी घोषणा जनरल आइजनहावर ने की। इटली युद्ध से हट गए और मित्र राष्ट्रों के खिलाफ शत्रुता समाप्त कर दी।
  • 1945 – अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रुमैन ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किया।
  • 1952 – जेनेवा में काॅपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने किये हस्ताक्षर।
  • 1962 – चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया।
  • 1966 – लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने “साक्षरता दिवस” मनाने की शुरुआत की।
  • 1967 – आजादी के बाद पहली बार केंद्र में सरकार चला रही पार्टी को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
  • 1967 – दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक आयोजित की गई।
  • 1986 – चिली के राष्ट्रपति अगस्टो पिनोशे एक जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए थे। इस हमले में उनके पांच अंगरक्षकों की मौत हो गई थी और 11 अन्य ज़ख़्मी हो गए थे जबकि जनरल पिनोशे को मामूली चोट पहुंची थी।
  • 1988 – जाने माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुँचे।
  • 1991 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्याता को मंजूरी दी।
  • 1991 – मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ।
  • 1997 – अमेरिकी ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में पैट्रिक राफ़्टर को प्रथम ग्रैंड स्लैम ख़िताब मिला।
  • 1998 – 2001 में निर्धारित 13वें गुट निरपेक्ष आंदोलन की मेजबानी बांग्लादेश को सौंपी गयी।
  • 2000 – भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र शांति शिखर सम्मेलन के दौरान हिन्दी में भाषण देते हुए पाकिस्तान को लताड़ा।
  • 2002 – नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला।
  • 2003 – इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
  • 2006 – महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में मालेगाँव बम धमाके।
  • 2008 – सर्वोच्च न्यायालय ने कैनफिना म्यूचुअल फण्ड घोटाले मामले के मुख्य अभियुक्त और शेयर दलाल केतन पारिख व अन्य आरोपियों को ज़मानत दी।
  • 2008 – प्रसिद्ध अमेरिका पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेण्ट अवार्ड देने की घोषणा की।
  • 2009 – भारत ने विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नए कलपुर्ज लगाकर तैयार करने के लिए रूस को 10 करोड़ 20 लाख डालर दिये।
  • 2013 – पाकिस्तान के क्वेटा में 2013 को आत्मघाती हमले में 28 लोग मारे गए।
  • 2015 – रेप के आरोपी कथित संत नारायण सांई अय्याश, व्यभिचारी और संत के नाम पर कलंक है, उसने न जाने कितनी लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं, ये कहना है नारायण सांई की पत्नी जानकी का। उन्होंने मीडिया में सार्वजनिक रूप से ये बात कही थी।
  • 2016 – 2 महिलाओं समेत 72 नक्सलियों ने नारायणपुर, हैैत्तीसगढ़ पुलिस और आईटीबीपी के सामने सरेंडर कर दिया।
  • 2016 – इसरो ने जीएसएलवी रॉकेट लॉन्च किया।
  • 2016 – आज ही GST बिल के संविधान संशोधन पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लगाई मुहर।
  • 2017 – आज ही गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में छात्र प्रद्युम्न का बाथरूम में कत्ल हुआ था, इस घटना ने पूरे देश मे सनसनी फैला दी थी।
  • 2019 – भारत को स्विस बैंक के खाताधारकों की पहली सूची मिली, इनमें ज्यादतर खाते कार्रवाई के डर से बंद हुए थे।
  • 2019 – थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में व्यापक क्षेत्रीय आर्थिक साझेदारी (RCEP) की 7वीं मंत्री स्तरीय बैठक शुरु हुई।
  • 2020 – भूकंप के झटके से हिली लद्दाख की धरती , सुबह – सुबह अंडमान-निकोबार में भी तेज झटके , जान-माल के नुकसान की खबर नहीं।
  • 2020 – अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) द्वारा पहला विश्व सौर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूएसटीएस) आयोजित किया गया।
  • 2021 – उत्‍तराखंड की राज्‍यपाल बेबी रानी मौर्या ने इस्‍तीफा दिया।
  • 2021 – इण्डोनेशिया जेल में आग लगने से 41 की मौत हुई व लगभग 80 झुलसे।
  • 2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ का उद्घाटन और इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया।
  • 2022 – भारत और जापान के बीच तोक्यो में टू प्लस टू मंत्री स्तरीय वार्ता सम्पन्न हुई।
  • 2022 – DRDO और भारतीय सेना ने ओडिशा के तट के पास सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल QRSAM) का सफल परीक्षण किया।
  • 2022 – प्रिंस विलियम 40 साल की उम्र में ब्रितानी सिंहासन के उत्तराधिकारी बने।
  • 2022 – नीरज चोपड़ा डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बने।
  • 2023 – भारत में सोने के आभूषणों आदि की हॉलमार्किंग (तीसरा संशोधन) आदेश , 2023 के अंतर्गत अनिवार्य हॉलमार्किंग का तीसरा चरण लागू हुआ।
  • 2023 – भारतीय और फ्रांस की नौसेना के द्विपक्षीय अभ्यास के 21वें संस्करण का दूसरा चरण, वरुण (वरुण -23) अरब सागर में आयोजित किया गया।
  • 2023 – मध्य मोरक्को में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें लगभग 3,000 लोग मारे गए और 6 मिलियन से अधिक लोगों को विनाशकारी क्षति हुई।

8 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1887 – स्वामी शिवानन्द सरस्वती वेदान्त के महान आचार्य और सनातन धर्म के विख्यात नेता थे।
  • 1899 – रमन विश्वनाथन – चिकित्सा विज्ञानी ( पद्म भूषण से सम्मानित)।
  • 1908 – रूप सिंह बैस भारतीय फील्ड हॉकी के भूतपूर्व खिलाडी थे।
  • 1910 – हिन्दी के यशस्वी कहानीकार राधाकृष्ण का जन्म आज ही हुआ था।
  • 1926 – भूपेन हज़ारिका, भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार, जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे।
  • 1933 – आशा भोंसले, प्रसिद्ध पार्श्व गायिका।
  • 1936 – इंदु जैन – बेनेट कोलमैन ऐंड कंपनी की चेयरपर्सन और देश की दूसरी महिला अरबपति थीं।
  • 1946 – सतीश कौल, पंजाबी और हिंदी दोनों फिल्मों में एक अनुभवी भारतीय अभिनेता (वर्ष कन्फर्म नहीं)।
  • 1952 – गिरिराज सिंह – सत्रहवीं लोकसभा के सांसद व भारत के पंचायती राज मंत्री।
  • 1987 – चार्ली चौहान एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री हैं।
  • 2002 – लॉरी विलियम्स, वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर।

8 सितंबर को हुए निधन

  • 1960- फ़ीरोज़ गाँधी – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य।
  • 1982 – शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला – जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • 2019 – जाने-माने न्यायविद् और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी का 95 वर्ष की आयु में निधन।
  • 2020 – तेलगु अभिनेता जय प्रकाश रेड्डी का 74 साल की उम्र में स्ट्रोक से निधन।
  • 2021 – अरुणा भाटिया एक भारतीय फिल्म निर्माता है, जिन्होंने मुख्य तौर से बॉलीवुड में काम किया।
  • 2021 – रूस के आपात मंत्री येवगेनी जिनिचेव की मौत पहाड़ से कूदने के कारण हुई।
  • 2022 – भारत देश के 22वें चीफ जस्टिस रहे न्यायाधीश कमल नारायण सिंह का निधन हुआ।
  • 2022 – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ 2 (96) का लम्बी बीमारी से निधन हुआ।
  • 2023 – प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट अजीत निनान (68) का मैसूर में निधन हुआ।
  • 2023 – जाने-माने तमिल अभिनेता और निर्देशक मारीमुथु (57) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।

8 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • सम्वत्सरी महापर्व (पंचमीपक्ष , जैन)।
  • श्री गजानन जी महाराज पुण्यतिथि (शेगांव)।
  • श्री कलावती देवी जयन्ती (बेळगाव)।
  • स्वामी शिवानंद सरस्वती जी जयन्ती।
  • विजय दिवस (माल्टा)।
  • उत्तर मैसेडोनिया का स्वतंत्रता दिवस।
  • विश्व साक्षरता दिवस।
  • विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस (World Physical Therapy Day)।

नोट: यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें

7 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles