- 1681 – नीदरलैंड एवं स्वीडन ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 1687 – औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर क़ब्जा किया।
- 1841 – अमेरिकी अविष्कारक सैमुएल स्लॉकम ने ‘स्टेप्लर’ का पेटेंट कराया।
- 1846 – अमेरिकी डेंटिस्ट डॉ. विलियम मॉर्टन ने सबसे पहले मरीज का दांत निकालने को ‘निश्चेतक ईथर’ का प्रयोग किया।
- 1880 – हेनरी ड्रेपर ने ओरायन नेब्यूला का पहला चित्र लिया।
- 1882 – एप्लेटन में विश्व का पहला हाइड्रोइलेक्ट्रिक ऊर्जा संयंत्र शुरु हुआ।
- 1895 – लेबनान के प्रसिद्ध कलाकार, कवि और लेखक जिबरान ख़लील ने शिक्षा आरंभ की।
- 1898 – अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क की स्थापना हुई।
- 1929 – मनुष्य को ले जाने योग्य पहले रॉकेट ने उड़ान भरी।
- 1938 – जर्मनी में मूनीख़ का ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें जर्मनी के नेता हिटलर, इटली के नेता मोसोलीनी, फ़्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड डेलाडी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री नोबल चेम्बरलन ने भाग लिया। इस सम्मेलन का उदेदश्य जर्मनी और चेकेस्लवाकिया के बीच मतभेदों के दूर करने का मार्ग खोजना था।
- 1939 – जर्मनी और रूस पोलैंड के विभाजन पर सहमत हुए।
- 1947 – पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्रसंघ में शामिल हुए।
- 1958 — फ्रेंच गुएना आजाद होकर गुएना गणराज्य बना।
- 1961 – सीरिया यूनाइटेड अरब रिपब्लिक से निकल गया।
- 1966 – दक्षिण अफ्रीका के ब्रिटिश संरक्षित राज्य बेचुआनालैंड ने स्वतंत्रता की घोषणा की और बोत्सवाना गणतंत्र बना।
- 1967 – अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मौद्रिक प्रणाली में सुधार किया।
- 1984 – उत्तरी एवं दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार सीमाएँ खोली गईं।
- 1993 – महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में भूकम्प के कारण 10,000 हज़ार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघर हो गए।
- 2001 – इस्रायल की आतंरिक मंत्रिपरिषद ने फ़िलिस्तीन के साथ हुए समझौते को मंजूरी दी।
- 2001 – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव राव सिंधिया का निधन।
- 2002 – पाकिस्तान में कट्टरपंथी मुसलमानों ने एक मंदिर को तोड़ा, चीन ने भारत के साथ स्वेच्छा वार्ता को और सार्थक बनाने की इच्छा व्यक्त की।
- 2003 – प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
- 2004 – चीनी दार्शनिक कन्फ़्यूशियस की 2555वीं जयंती मनाई गयी।
- 2005 – समाचार एजेंसी रायटर ने इराक में अमेरिकी सेना द्वारा पत्रकारों का दमन करने का आरोप लगाया।
- 2007 – परवेज मुशर्रफ़ को दोबारा वर्दी में राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए विपक्ष के 236 सांसदों-विधायकों ने त्यागपत्र दिया।
- 2007 – संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत इब्राहिम गांबरी ने विपक्षी नेता आंग सान सूकी और म्यांमार की सैनिक सरकार से मुलाकात की।
- 2007 – पॉप स्टार शकीरा ने पेरू और निकारागुआ में भूकम्प से हुए तबाही के लिए 159.1 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की।
- 2009 – प्रख्यात पार्श्व गायक मन्ना डे को वर्ष 2007 प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया।
- 2010 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने विवादित बाबरी मस्जिद मामले में जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का फैसला सुनाया।
- 2019 – रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने देश में निर्मित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
- 2020 – बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में श्री लालकृष्ण आडवाणी, श्री मुरली मनोहर जोशी , पूर्व मंत्री उमा भारती और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह समेत 32 अभियुक्तों को सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया।
- 2020 – भारत और चीन के बीच वास्त विक नियंत्रण रेखा सहित टकराव के सभी मुद्दों के समाधान के लिए पांच सूत्री समझौते को लागू करने के लिए सहमति बनी।
- 2020 – ताइवान के तट पर 5.9 तीव्रता का भूकम्प आया , राजधानी ताइपे की इमारतों में कंपन महसूस किया गया।
- 2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सिपेट (सीआईपीईटी): पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर का उद्घाटन किया।
- 2021 – एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने वायुसेना प्रमुख का पदभार संभाला।
- 2022 – जनरल अनिल चौहान ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) का पदभार ग्रहण किया।
- 2022 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने समारोह के 68वें संस्करण में वर्ष 2020 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए। आशा पारेख दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित।
- 2022 – दक्षिणी यूक्रेन में नागरिक वाहनों के काफिले पर हुए रूसी मिसाइल हमले में 23 लोग मारे गए।
- 2022 – मर्सिडीज-बेंज़ कम्पनी ने इंडियन मार्केट में पहली मेक-इन-इंडिया Mercedes-Benz EQS 580 इलेक्ट्रिक सैलून कार लॉन्च की।
- 2022 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक शैक्षणिक संस्थान में आत्मघाती बम हमले से 19 लोगों की मौत हुई व कई अन्यथ घायल हुए।
- 2022 – रूस ने यूक्रेन के चार क्षेत्रों को अपना हिस्सा बनाने की घोषणा की इसके बाद अमेरिका ने मास्को पर नए प्रतिबंधों का एलान किया।
- 2023 – तमिलनाडु के नीलगिरि में एक पर्यटक बस के खाई में गिरने से लगभग 8 की मौत व दर्जनों लोग घायल हुए।
- 2023 – 19वें एशियन गेम्स हॉकी में भारत ने पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत (10-2) का रिकॉर्ड बनाया व पिछले 25 मैचों में PAK को 17वीं बार हराया।
- 2023 – अमेरिकी राष्ट्रपति ने सरकारी बंद को रोकने के लिए कांग्रेस द्वारा पारित अस्थायी विधेयक पर हस्ताक्षर कर उसे कानून बनाया।
- 2023 – रूस के पूर्व प्रधानमंत्री फिको ने स्लोवाक का चुनाव जीता।
- 2023 – लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया।
30 सितंबर को जन्मे व्यक्तिः
- 1149 – हिन्दी साहित्य के आदिकालीन कवि तथा पृथ्वीराज चौहान के मित्र कवि चंदबरदाई।
- 1444 – इटली के पास्तुकला के कलाकार डोनैटो ब्रामेन्ट का जन्म हुआ।
- 1837 – पंडित श्रद्धाराम शर्मा- हिन्दी और पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी।
- 1861- गुरुजाडा अप्पाराव- प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार।
- 1893 – वी. पी. मेनन – भारतीय रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल के सहयोगी थे।
- 1894 – रंथनाथ रामचंद्र दिवाकर – बिहार के पूर्व राज्यपाल।
- 1900 – महोम्मेदाली करीम चागला – एक प्रसिद्ध भारतीय न्यायधीश, राजनयिक तथा कैबिनेट मंत्री थे।
- 1922 – ऋषिकेश मुखर्जी- भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता एवं निर्देशक।
- 1934 – राजकुमार दोरेंद्र सिंह , जिन्हें आरके दोरेंद्र सिंह के नाम से भी जाना जाता है – मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री थे (कन्फर्म नहीं)।
- 1952 – आस्ट्रेलिया के विवादित अंपायर डेरेल हेयर का जन्म हुआ। 2006 इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में उन्होंने पाक टीम को बॉल टेंपरिग का दोषी बताया था।
- 1962 – शान- भारतीय गायक।
- 1970 – दीपा मलिक – भारत की शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो की खिलाड़ी।
- 2002 – अमेरिकी डांसर और अभिनेत्री मैडी ज़िग्लर का जन्म हुआ।
30 सितंबर को हुए निधनः
- 1914 – अल्ताफ़ हुसैन हाली – अपने समय के प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार व कवि थे।
- 1943 – रामानन्द चैटर्जी – पत्रकारिता जगत के एक पुरोगामी शख्सियत थे।
- 1955 – हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेम्स डीन की एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी।
- 1994 – सुमित्रा कुमारी सिन्हा – भारतीय कवियित्री एवं लेखिका ।
- 2001 – वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माधव राव सिंधिया का मैनपुरी में वायुयान दुर्घटना में मौत हुई।
- 2009 – राव विरेन्द्र सिंह – भारतीय राजनेता व हरियाणा के 1967 में कुछ महीने मुख्यमंत्री रहे।
- 2017 – यूसुफ़ शेख – एक प्रसिद्ध कोंकणी साहित्यकार थे।
- 2019 – विजू खोटे, एक भारतीय अभिनेता थे।
- 2019 – पूर्व राजनयिक केपीएस मेनन (कनिष्ठ) का 90 की उम्र में निधन ।
- 2019 – भारतीय राष्ट्रीय सेना (INA ) के दिग्गज वी. गणेशन का निधन ।
- 2019 – ग्रैमी विजेता अमेरिकी ओपेरा सिंगर जेसी नॉर्मन का निधन।
- 2020 – क्विनो अर्जेंटीना के कार्टूनिस्ट (माफल्डा , 88) का निधन हुआ।
- 2021 – जापानी टेलीविजन और वीडियो गेम संगीतकार (ड्रैगन क्वेस्ट) और नानजिंग नरसंहार के खंडनकर्ता कोइची सुगियामा (90) का निधन हुआ।
- 2022 – ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता रूसी भारोत्तोलक यूरी ज़ैतसेव (71) का निधन हुआ।
- 2023 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वरिष्ठ अधिकारी प्रफुल डी. भावसार (97) का निधन हुआ।
- 2023 – अमेरिकी चिकित्सक व यूएसए के कार्यवाहक सर्जन जनरल जे. जेरेट क्लिंटन (85) का निधन हुआ।
30 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सवः
- श्री माधवराव महाराज पुण्यतिथि – पाटणबोरी (यवतमाळ)।
- आदिकवि श्री चंदबरदाई जयन्ती।
- राव विरेन्द्र सिंह पुण्य दिवस।
- राजकुमार दोरेंद्र सिंह जयन्ती (कन्फर्म नहीं)।
- अन्तर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस।
- बैंक अर्धवार्षिक लेखाबंदी।
- हरिजन सेवक संघ स्थापना दिवस।
- अंतरराष्ट्रीय पॉडकास्ट दिवस।
नोटः यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
इसे भी पढ़ें
29 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ [Important events of 29th September]