- 1530 – मुग़ल शासक बाबर का बेटा हुमायूं उसका उत्तराधिकारी बना।
- 1705 – प्रॉपर जॉयोट के “यिदोमनो” पेरिस में प्रीमियर किया गया।
- 1778 – ब्रिटेन की सेना ने अमेरिकी राज्य जॉर्जिया पर कब्जा किया।
- 1813 – ब्रिटिश सैनिको ने न्यूयॉर्क में भैसों को जला दिया।
- 1845 – टेक्सास अमेरिका का 28वां राज्य बना।
- 1911 – सुन यात सेन को नए चीन गणतंत्र का राष्ट्रपति घोषित किया गया।
- 1911 – मंगोलिया किंग वंश के शासन से आजाद हुआ।
- 1922 – नीदरलैंड ने संविधान अंगीकार किया।
- 1937 – ब्रिटेन की सरकार और आयरलैंड के नेताओं के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
- 1949 – यूरोपीय देश हंगरी में उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
- 1972 – अमेरिका में फ्लोरिडा राज्य के एवरग्लैड्स के समीप इस्टर्न त्रिस्टार जम्बो जेट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 101 लोगों की मौत हुई।
- 1972 – कलकत्ता मे मेट्रो रेल का काम शुरू हुआ।
- 1975 – अमेरिका के न्यूयार्क स्थित ला गारडिया हवाई अड्डे पर बम धमाके में 11 की मौत हुई और 75 घायल हुए।
- 1975 – ब्रिटेन में महिलाओं और पुरुषों के समान अधिकारों से जुड़ा क़ानून लागू किया।
- 1977 – विश्व का सबसे बड़ा ओपन एयर थियेटर ‘ड्राइव’ बंबई में खुला।
- 1978 – स्पेन में संविधान प्रभाव में आया।
- 1983 – भारतीय क्रिकेटर सुनील गावास्कर ने टेस्ट क्रिकेट में अधिकतम 236 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाये।
- 1984 – कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे भारी बहुमत से संसदीय चुनाव जीता था। इस चुनाव में 28 सीटें जीतकर तेलुगु देसम देश में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के तौर पर उभरी।
- 1985 – श्रीलंका ने 43,000 भारतीयों को नागरिकता प्रदान की।
- 1988 – ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरियाई पोस्ट ऑफिस संग्रहालय बंद हुआ।
- 1988 – सिद्धार्थनगर ज़िला का निर्माण बस्ती ज़िले में किया गया था। नए ज़िले में बस्ती का उत्तरी भाग शामिल है।
- 1989 – वाक्लाव हाबेल 1948 के बाद पहली बार चेकोस्लोवाकिया के ग़ैर-साम्यवादी राष्ट्रपति चुने गये।
- 1996 – ग्वाटेमाला और ग्वाटेमाला नेशनल रिवॉल्यूशनरी यूनिटी के नेताओं ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर गृह युद्ध का अंत किया।
- 1996 – नाटो के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए एकत्र होकर कार्य करने के मुद्दे पर रूस एवं चीन में सहमति।
- 2002 – पाकिस्तानी पर्यटकों को भारत के तीन शहरों में घूमने की अनुमति मिली।
- 2004 – सुनामी लहरों के कारण इंडोनेशिया में मरने वालों की संख्या 60,000 पहुँची।
- 2006 – चीन ने वर्ष 2006 में राष्ट्रीय रक्षा पर श्वेत पत्र जारी किया।
- 2012 – मुकेश शास्त्री – पाकिस्तान में पेशावर के समीप आतंकवादियों के हमले में 21 सुरक्षाकर्मी मारे गये।
- 2015 – पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इबोला से मुक्त घोषित किया था। दो वर्ष पहले देश में इस घातक बीमारी का प्रकोप फैला था।
- 2019 – झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
- 2019 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन को वर्ष 2018 का दादा साहेेब फाल्के सम्मान प्रदान किया।
- 2020 – भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र ने नेत्र संबंधी ट्यूमर के इलाज के लिए पहली देशज रूथीनियम 106प्लैक के रूप में आंखों के कैंसर के उपचार की पद्धति विकसित की।
- 2020 – क्रोएशिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया जिससे लगभग 6 लोगों की मौत हुई।
- 2020 – केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री, डों हर्षवर्धन ने वेब-आधारित एप्लिकेशन “डिजिटल महासागर” का उद्घाटन किया था।
- 2020 – उत्तराखंड के हल्द्वानी में चार एकड़ में तितलियों. मधुमक्खियों, पक्षियों और कीड़ों की 40 से अधिक प्रजातियों के साथ देश का पहला परागण पार्क विकसित किया गया था।
- 2020 – केंद्रीय शिक्षा मंत्री, रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने आईआईटी हैदराबाद में स्वायत्त नेविगेशन सिस्टम (टरेस्ट्रियत और एरियल) के लिए भारत के पहले टेस्टबेड “तिहान- आईआईटी हैदराबाद” की आधारशिला रखी।
- 2020 – ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (EDFC) के ‘न्यू भाऊपुर-न्यू खुर्जा सेक्शन’ का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया।
- 2020 – गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने सौर ऊर्जा नीति 2021 की घोषणा की।
- 2021 – अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ द्वारा देश को संकल्प स्मारक समर्पित किया।
- 2021 – मिस्र न्यू डेवलपमेंट बैंक का चौथा नया सदस्य बना।
- 2022 – भारत और साइप्रस के बीच रक्षा, प्रवासन और सौर गठबंधन पर तीन महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
- 2022 – भारत-नेपाल संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास “सूर्य किरण-XVI” का 16वां संस्करण नेपाल आर्मी बैटल स्कूल, सलझंडी (नेपाल) में सम्पन्न हुई।
- 2022 – बेंजामिन नेतन्याहू ने छट्टी बार इजराइल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
- 2022 – भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक और सहयोग व्यापार समझौता लागू हुआ।
- 2022 – भारतीय वायुसेना ने सुखोई एसयू-30 लड़ाकू विमान से ब्रह्मोस एयर-लॉन्च मिसाइल के का सफल परीक्षण किया।
- 2022 – भारत सहित कई देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों के लिए नए दिशा-निर्देशों की घोषणा की।
- 2022 – कंबोडिया के होटल में आग लगने से 19 लोगों की मौत हुई और 30 लोग घायल हुए।
- 2023 – चीन ने पूर्व नौसेना प्रमुख डोंग जुन को अपना नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया।
- 2023 – अर्जेंटीना ने ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका द्वारा गठित राजनीतिक और आर्थिक ब्लॉक ब्रिक्स में शामिल होने से अस्वीकार किया।
- 2023 – यूक्रेन पर रूस की बड़ी एयरस्ट्राइक , 31 नागरिकों की मौत व 160 से अधिक घायल हुए।
- 2023 – पूर्वी कांगो के दक्षिण किवु क्षेत्र में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से लगभग 20 लोगों की मौत हुई।
- 2023 – दक्षिण अफ्रीका ने विश्व न्यायालय में इजरायल के खिलाफ नरसंहार का मामला दायर की।
- 2023 – उत्तरी मेक्सिको में हुए गोलीबारी से 6 लोगों की मौत हुई व 26 घायल हुए।
- 2023 – चीन ने सैटेलाइट इंटरनेट प्रौद्योगिकियों के लिए एक प्रायोगिक सैटेलाइट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
29 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1844 – भारतीय बैरिस्टर एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चन्द्र बनर्जी का जन्म हुआ।
- 1881 – प्रसिद्ध साहित्यकार गिरिधर शर्मा चतुर्वेदी का जन्म हुआ।
- 1889 – लैटिन अमरीका की प्रसिद्ध महिला लेखिका और कवियित्री गैबरीला मीस्ट्रल का चिली में जन्म हुआ।
- 1900 – प्रसिद्ध मराठी थिएटर अभिनेता , प्रसिद्ध नाट्य संगीत संगीतकार और हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीतज्ञ एवं गायक दीनानाथ मंगेशकर का जन्म हुआ।
- 1904 – कन्नड़ भाषा के कवि व लेखक कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा का जन्म हुआ।
- 1917 – प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक ‘रामायण’ के निर्माता रामानन्द सागर का जन्म हुआ।
- 1942 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजेश खन्ना का जन्म हुआ।
- 1944 – नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह का जन्म हुआ।
- 1948 – प्रसिद्ध आलोचक, प्रमुख मीडिया विश्लेषक, साहित्यकार, स्तंभकार और वरिष्ठ मीडिया समीक्षक सुधीश पचौरी का जन्म हुआ।
- 1974 – भारतीय अभिनेत्री टीना जतिन खन्ना का जन्म हुआ।
29 दिसंबर निधन हुए व्यक्ति
- 1927 – राष्ट्रीय विचारधारा के समर्थक और यूनानी पद्धति के प्रसिद्ध चिकित्सक हकीम अजमल ख़ाँ का निधन हुआ।
- 1967 – प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक ओंकारनाथ ठाकुर का निधन हुआ।
- 1980 – सोवियत संघ के पूर्व प्रधानमंत्री कोसिगिन का निधन हुआ।
- 1998 – विश्व के पहले परमाणु बम बनाने वाले अमेरिकी वैज्ञानिक रेगर सक्रेबर का निधन हुआ।
- 2003 – भारतीय वैज्ञानिक शिवराज रामशरण का निधन हुआ।
- 2008 – प्रसिद्ध चित्रकार मंजीत बाबा का निधन हुआ।
- 2012 – चर्चित पूर्व इंग्लैंड क्रिकेट कप्तान तथा टेलीविजन कमेन्टेटर एन्थोनी विलियम “टोनी” ग्रेग का निधन हुआ।
- 2019 – श्री पेजावर मठ के प्रमुख श्री विश्वेशतीर्थ स्वामी जी का निधन हुआ।
- 2019 – संयुक्त अरब अमीरात में अपने सामुदायिक कार्यो के लिए मशहूर भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता नजर नंदी का निधन हुआ।
- 2020 – मशहूर फ्रांसीसी फैशन डिजाइनर पियरे कार्डिन (98) का निधन हुआ।
- 2022 – ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का 82 साल की उम्र में निधन हुआ।
- 2023 – लेबनान के जाने माने लेखक और चित्रकार रामजी तौफिक सलामे (70) का निधन हुआ।
29 दिसंबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- सरद् उत्सव प्रारंभ (मा.आबू)।
- भगवान शीतलनाथ जी ज्ञान कल्याणक ( जैन , पौष कृष्ण चतुर्दशी )।
- सद्गुरु गंगागिरी महाराज पुण्यतिथि (श्रीरामपूर , महाराष्ट्र )।
- श्री सेवागिरी महाराज रथोत्सव ( पुसेगाव जिला सातारा )।
- श्री राजेश खन्ना जयन्ती।
- श्री व्योमेश चन्द्र बनर्जी जयंती।
- श्री रामानंद सागर जयन्ती।
- चित्रकार श्री मंजीत बावा स्मृति दिवस।
- श्री भूपेन्द्र कुमार दत्त स्मृति दिवस।
- श्री माखनलाल घोष स्मृति दिवस।
- श्री शम्सुज्जमां खान जयन्ती।
नोटः यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
इसे भी पढ़ें
28 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of December 28]