- 1290 – चीन के चिली की खाड़ी में भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।
- 1760 – मीर कासिम बंगाल के नवाब बने।
- 1821 – मैक्सिको को स्वतंत्रता मिली।
- 1825 – इंग्लैंड में स्टॉकटन-डार्लिंगटन लाइन की शुरुआत के साथ दुनिया का पहला सार्वजनिक रेल परिवहन शुरू हुआ।
- 1905 – महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड आंइस्टीन का प्रसिद्ध E=mc² का सिद्धांत प्रकाशित हुआ।
- 1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली, जर्मनी एवं जापान ने धूरी राष्ट्र के समझौते पर हस्ताक्षर किया।
- 1941 – रुस पर अतिक्रमण करते हुए जर्मनी को एक बड़ी सफलता मिली।
- 1949 – चीन का भीड़ भाड वाला शहर बीजिंग इस देश की राजधानी बन गया। यह ऐतिहासिक नगर पूर्वी चीन में स्थित है। जो चीन के राजनैतिक आर्थिक तथा सांस्कृतिक केंद्रों में गिना जाता है।
- 1958 – मिहिर सेन ब्रिटिश चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने।
- 1961 – सिएरा लियोन संयुक्त राष्ट्र का सौवां सदस्य बना।
- 1980 – संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के द्वारा विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत हुई।
- 1988 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ का केप कैनेवरल से प्रक्षेपण।
- 1988 – कनाडा के तेज धावक बेन जॉन्सन से उनका ओलंपिक स्वर्ण पदक वापस ले लिया गया था।
- 1995 – बोस्निया में संघर्षरत तीन दलों के मध्य अमेरिकी मध्यस्थता में समझौता सम्पन्न।
- 1996 – अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा क़ाबुल पर अधिकार, पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह एवं उनके भाई को सरेआम फ़ांसी।
- 1998 – इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई।
- 1998 – जर्मनी में सम्पन्न हुए चुनाव में गेरहार्ड श्रोयडर ने हेल्मट कोल को हराकर नये चांसलर बने।
- 2000 – वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ओपेक देशों का शिखर सम्मेलन शुरू।
- 2002 – न्यूयार्क में विश्व बैंक व आइएमएफ़ की वार्षिक बैठक शुरू।
- 2003 – ध्वनि से भी अधिक तेज़ गति से उड़ने वाले ब्रिटिश एयर के कांकर्ड विमान ने न्यूयार्क से लंदन के लिए आख़िरी उड़ान भरी।
- 2005 – बिल गेट्स लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने।
- 2007 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए परचा भरा।
- 2009 – भारत-पाक के विदेश मंत्रियों की बातचीत शुरू हुई।
- 2018 – भारत के तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने संवैधानिक महत्व के मामलों की कार्यवाही के सीधे प्रसारण या वेबकास्ट को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लिया।
- 2019 – अमरीका ने क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो और उनके परिवार के सदस्यों की यात्रा पर प्रतिबंधों की घोषणा की।
- 2019 – फर्जी समाचारों का प्रसार रोकने के लिए भारत समेत 20 देशों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 2019 – भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक भूटान में एक भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
- 2020 – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर राज्यों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डेस्टीनेशन नॉर्थ ईस्ट- 2020 कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
- 2020 – भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की 113वीं जन्म वर्षगाँठ मनायी गयी।
- 2021 – प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के राष्ट्रव्यापी रोल-आउट की घोषणा की, जिसका नाम बदलकर प्रधान मंत्री डिजिटल स्वास्थ्य मिशन कर दिया गया।
- 2021 – लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के 34वें महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया।
- 2021 – भारतीय नौसेना और ओमान की रॉयल नेवी के बीच व्हाइट शिपिंग सूचना आदान-प्रदान के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
- 2021 – रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने आकाश मिसाइल के एक नए संस्करण ‘आकाश प्राइम’ का परीक्षण किया।
- 2021 – जुडिमा असम से घर की बनी चावल की शराब और राजस्थान की सोजत मेहंदी को भौगोलिक संकेत से सम्मानित किया गया।
- 2022 – जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का लगभग ढाई महीने बाद स्टेट फ्यूनरल (राजकीय अंतिम संस्कार) टोक्यो में हुआ। (निधन 8 जुलाई 2022)।
- 2022 – उच्चतम न्यायालय ने पहली बार अपनी संविधान पीठ की कार्यवाही का सीधा प्रसारण शुरू किया।
- 2022 – DRDO द्वारा बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली (VSHORADS) मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया गया।
- 2023 – पंजाब के मोहाली जिले के कुराली स्थित फैक्ट्री में आग व हो रहे धमाकों से 8 लोग झुलसे व 3 गंभीर हुए।
- 2023 – नेपाल ने रचा इतिहास; टी20 मैच में सिर्फ 120 गेंदों की पारी में 314 रन बना दिए , 9 गेंदों में ठोक दिया अर्धशतक।
- 2023 – राष्ट्रपति ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नये भवन की आधारशिला रखी।
- 2023 – पाकिस्तान में रॉकेट लॉन्चर का गोला फटने से 9 लोगों की मौत हुई।
- 2023 – इटली के नेपल्स के पास फ्लेग्रियन फील्ड्स सुपर ज्वालामुखी में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया।
- 2023 – वहीदा रहमान को हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 2023 – जर्मनी ने नव-नाजी आंदोलन आर्टगेमाइनशाफ्ट पर प्रतिबंध लगाया।
- 2023 – उत्तर कोरिया ने अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग को वापस अमेरिकी हिरासत में भेजा।
27 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1848 – राधानाथ राय – उड़िया भाषा और साहित्य के प्रमुख कवि।
- 1871 – विट्ठलभाई पटेल – सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी।
- 1907 – 23 साल की उम्र में फाँसी पर चढने वाले भारत के प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी सरदार भगत सिंह का जन्म हुआ ( 28 सितंबर का भी वर्णन है कन्फर्म कर लें ) ।
- 1932 – भारतीय फिल्मों के रोमांस किंग यश चोपड़ा का जन्म हुआ।
- 1953 – माता अमृतानंदमयी – भारतीय, धार्मिक नेता।
- 1981 – लक्ष्मीपति बाला जी – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
- 1981 – न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम का जन्म हुआ।
27 सितंबर को हुए निधन
- 1590 – सबसे कम समय तक पोप रहे पोप अर्बन सप्तम का निधन हुआ।
- 1833 – महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय का निधन हुआ।
- 1933 – कामिनी राय, ब्रिटिश भारत में एक प्रमुख बंगाली कवि, सामाजिक कार्यकर्ता और नारीवादी महिला थीं।
- 1968 – बृजलाल वियाणी – मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता।
- 1972 – भारतीय गणितज्ञ एस. आर. रंगनाथन का निधन हुआ। रंगनाथन भारत के पुस्तकालय जगत के जनक थे जिन्होने कोलन वर्गीकरण तथा क्लासिफाइड केटलाग कोड बनाया।
- 2001 – कोटला विजय भास्कर रेड्डी – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ।
- 2004 – शोभा गुर्टू – प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका।
- 2008 – महेन्द्र कपूर – हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध पार्श्वगायक।
- 2015 – सैयद अहमद – भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस के सदस्य थे।
- 2020 – पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह (82) का निधन हुआ।
- 2023 – अमेरिकी मुक्केबाजी और एमएमए कमेंटेटर कर्नल बॉब शेरिडन (79) का निधन हुआ।
- 2023 – दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी अजीज पहाड़ का 82 साल की उम्र में निधन हुआ।
27 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- श्री पुंडलिकबाबा पुण्यतिथि – मूर्तिजापूर (अकोला)।
- श्री मारोती महाराज पुण्यतिथि – माकनेर (बुलढाणा)।
- गुरु श्री नानक देव जी ज्योति ज्योत (प्राचीन मतानुसार)।
- श्री राजाराम मोहनराय स्मृति दिवस।
- विट्ठल भाई पटेल जयन्ती।
- पार्श्व गायक श्री महेन्द्र कपूर पुण्य तिथि।
- श्री एम.आर. रंगनाथन पुण्य दिवस।
- श्री कोटला विजय भास्कर रेड्डी पुण्य दिवस।
- शहीदे आजम भगत सिंह जन्म दिवस (28 सितंबर का भी वर्णन है कन्फर्म कर लें)।
- ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण’ का स्थापना दिवस (28 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।
- विश्व पर्यटन दिवस।
नोट: यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
इसे भी पढ़ें