- 1296 – अलाउद्दीन ख़िलजी ने दिल्ली की गद्दी संभाली।
- 1555 – इंग्लैंड के संसद ने फिलिप को स्पेन के राजा के रुप मे मानने से मना किया।
- 1727 – रूस और चीन ने सीमाओं को सही करने के लिए समझौते किये।
- 1805 – दक्षिण पश्चिमी स्पेन में जिबराल्टर जल डमरु मध्य के निकट द्रफ़ाल्गर नामक युद्ध हुआ। इस युद्ध में ब्रिटेन ने फ्रेंच और स्पेनिश बेड़े को पराजित किया।
- 1816 – रेव स्पार्के हचिंग्स द्वारा पेनांग के फ्री स्कूको की स्थापना पेनांग द्वीप (आधुनिक मलेशिया में) की।
- 1824 – जोसेफ एस्पडिन ने पोर्टलैंड सीमेंट का पेटेंट हासिल किया।
- 1845 – न्यूयॉर्क हेराल्ड बेसबॉल के खेल का उल्लेख करने वाला पहला समाचार पत्र बना।
- 1854 – फ्लोरेंस नाइटींगेल को 38 नर्स कर्मचारी के साथ क्रिमिया युद्ध में भेजा गया।
- 1871 – अमेरिका में पहला अव्यवसायी आउटडोर एथलेटिक खेल (न्यूयॉर्क) हुआ।
- 1918 – मार्गेट ओवन ने 1 मिनट में 170 वीपीएम की टाइपिंग स्पीड के साथ विश्व रिकार्ड स्थापित किया।
- 1927 – न्यूयॉर्क में जॉर्ज वॉशिंगटन ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
- 1934 – समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना की।
- 1934 – नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आज़ाद हिंद फ़ौज की स्थापना सिंगापुर में की।
- 1943 – सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में मुक्त भारत की अस्थायी सरकार के गठन की घोषणा की।
- 1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी सैनिकों ने जर्मन शहर ऑकिन पर कब्जा किया।
- 1945 – फ्रांस में महिलाओं को पहली बार वोट करने का अधिकार मिला।
- 1948 – संयुक्त राष्ट्र ने आण्विक हथियार नष्ट करने के रूस के प्रस्ताव को ठुकराया।
- 1950 – बेल्जियम में मृत्यु दंड समाप्त।
- 1950 – चीनी सेना ने तिब्बत पर आक्रमण किया।
- 1951 – भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई।
- 1954 – भारत और फ्रांस ने पौण्डीचेरी, करैकल, और माहे को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। यह समझौता 1 नवम्बर से लागू हुआ।
- 1959 – अमेरिका के न्यूयॉर्क में गूगेनहाइम संग्रहालय खुला था।
- 1970 – नारमन इ बारलॉग को नोबेल का शांति पुरस्कार दिया गया।
- 1998 – अमेरिका की कैंसर विशेषज्ञ डॉ. जेन हेनी औषधि एवं खाद्य प्रशासन (एफडीए) की पहली महिला आयुक्त बनीं।
- 1999 – सुकर्णो पूत्री मेघावती इंडोनेशिया की उप-राष्ट्रपति चुनी गयीं।
- 2003 – चीन और पाकिस्तान का नौसैनिक अभ्यास प्रारम्भ। चीन ने 4-बी कैरियर राकेट से दो उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।
- 2005 – सामूहिक बलात्कार की शिकार पाकिस्तान के मुख्तारन माई ‘वूमैन आफ़ द इयर’ चुनी गई।
- 2007 – भारतीय मूल के अमेरिकी बॉबी जिंदल ने अमेरिका के लुसियाना प्रान्त के गवर्नर पद पर अपनी जीत दर्ज की।
- 2008 – भारत व पाकिस्तान के बीच 61 वर्ष बाद कारवाँ-ए-तिजास शुरू हुआ।
- 2012- सायना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज ख़िताब अपने नाम कर लिया।
- 2013 – कनाडा की संसद ने मलाला युसफजई को कनाडा की नागरिकता प्रदान की।
- 2014 – प्रसिद्ध पैरालम्पिक धावक आस्कर पिस्टोरियोस को अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकेंप की हत्या के लिये पांच साल की कैद की सजा।
- 2019 – विश्व का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र सियाचिन पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।
- 2019 – हरियाणा और महाराष्ट्र् विधानसभा चुनाव में हरियाणा में लगभग 65 प्रतिशत और महाराष्ट्रा में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
- 2019 – भारतीय सेना ने सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइलों का अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सफल परीक्षण किया ।
- 2020 – भारत और बांग्लारदेश के बीच अंतरराष्ट्री य नागरिक उड्डयन सेवाओं को प्रोत्सा हन देने के लिए एयर बबल समझौता किया गया।
- 2021 – भारत ने कोविडरोधी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत सौ करोड टीके लगाने की उपलब्धि हासिल कर इतिहास रचा।
- 2021 – रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए हथियारों की खरीद हेतु अमेरिका के साथ 423 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
- 2022 – फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स यानी FATF की लिस्ट से पाकिस्तान को बाहर कर दिया गया।
- 2022 – भारत ने अग्नि प्राइम न्यू जेनरेशन बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल किया।
- 2023 – इसरो ने गगनयान टीवी-डी1 परीक्षण उड़ान को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया।
21 अक्टूबर को जन्मे व्यक्तिः
- 1790 – फ़्रांसीसी कवि अलफोंस डी ला मार्टिन का जन्म हुआ।
- 1830 – नैन सिंह रावत – हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय थे।
- 1833 – स्वीडन के रसायनशास्त्री और डाइनामाइट के आविष्कारक अलफ़्रेड नोबल का जन्म हुआ।
- 1887 – कृष्ण सिंह – बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री।
- 1889 – काशीनाथ नारायण दीक्षित – भारतीय पुरातत्व के विद्वान थे।
- 1925 – सुरजीत सिंह बरनाला -पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ।
- 1931 – प्रसिद्ध हिन्दी फिल्म अभिनेता शम्मी कपूर का जन्म हुआ।
- 1937 – फारूक अब्दुनल्लाअ – जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री तीन विभिन्न अवसरों पर रहे।
- 1939 – हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री व नृतकी हेलेन का जन्म हुआ।
- 1944 – कुलभूषण खरबंदा – फ़िल्म अभिनेता।
- 1950 – जगदम्बिका पाल उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री (कार्यकाल एक दिन) थे।
- 1957 – अशोक लवासा – भारत के चुनाव आयुक्त बने तथा पूर्व में भारत के वित्त सचिव थे।
- 1970 – कमल सदाना – फ़िल्म अभिनेता भारत ।
21 अक्टूबर को हुए निधनः
- 1998 – अजीत – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
- 2012 – भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का निधन हुआ।
- 2020 – ‘फख्र-ए- हरियाणा’ सम्मान से सम्मानित महान उर्दू शायर महेंद्र प्रताप चांद का निधन हुआ।
- 2021 – डच कंडक्टर बर्नार्ड हाईटिंक (92) का निधन हुआ।
- 2021 – बिल ज़ेलिफ़, अमेरिकी सरायपाल और राजनीतिज्ञ 66 वर्ष की आयु में निधन।
- 2022 – ऑस्ट्रेलियाई जॉकी हैरी व्हाइट (78) का मल्टीपल स्क्लेरोसिस से निधन हुआ।
- 2023 – अमेरिकी पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी बेट्सी रौल्स (95) का निधन हुआ।
- 2023 – स्वीडिश फुटबॉल मिडफील्डर रीनो बोरजेसन (94) का निधन हुआ।
21 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सवः
- श्री अंबुजी महाराज पुण्यतिथि – भातकुली (अमरावती)।
- श्री लाला महाराज पुण्यतिथि कोंडोली (अकोला)।
- राष्ट्रसंत श्री तुकडोजी महाराज पुण्यतिथि (मोझरी)।
- श्री कृष्ण सिंह जयन्ती (पूर्व CM बिहार)।
- श्री सुरजीत सिंह बरनाला जयन्ती।
- आजाद हिन्द फौज स्थापना दिवस ( 80वां , 1943 , कन्फर्म नहीं)।
- विश्व आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस।
- शून्य उत्सर्जन दिवस।
- भारतीय पुलिस स्मृति दिवस।
नोटः यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
इसे भी पढ़े
20 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ [Important events of 20 October 2024]