- 1568 – मुगल सम्राट अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर हमला किया।
- 1740 – मारिया थेरेसा आस्ट्रिया, हंगरी और बोहमिया की शासक बनी।
- 1774 – कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) को भारत की राजधानी बनाया गया।
- 1786 – हार्वर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका में पहली खगोलीय अभियान का आयोजन किया गया।
- 1822 – लंदन संडे टाइम्स का पहला अंक प्रकाशित।
- 1827 – भूमध्यसागर के उत्तरी भाग में स्थित नवारीनो खाड़ी में इसी नाम का एक युद्ध हुआ।
- 1832 – एडवर्ड टर्नर ने पहली बार रसायनों के लिए चिन्ह का इस्तेमाल किया।
- 1864 – अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने ‘थैंक्स गिविंग डे’ को राष्ट्रीय छुट्टी घोषित किया।
- 1880 – एम्सटर्डम मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
- 1891 – न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में पहली अंतरराष्ट्रीय छह दिवसीय बाइक रेस शुरू हुई।
- 1904 – चिली और बोलविया ने शांति और मित्रता की संधि पर हस्ताक्षकर किया।
- 1905- रूस में 11 दिन तक चले ऐतिहासिक हड़ताल की शुरुआत हुई।
- 1940 – नीदरलैंड में राशन में पनीर भी मिलना शुरू हुआ।
- 1946 – वियतनाम की डेमोक्रेटिक रिपब्लिकन सरकार ने 20 अक्टूबर को वियतनाम महिला दिवस के रूप में घोषित किया।
- 1947 – अमेरिका और पाकिस्तान ने पहली बार राजनयिक संबंध स्थापित किये।
- 1962 – चीन ने भारत पर हमला किया और अरुणाचल प्रदेश के रास्ते भारत के अंदर तक प्रवेश की कोशिश की।
- 1963 – दक्षिण अफ्रिका में नेल्सन मंडेला और आठ अन्य के खिलाफ मामला शुरु
- 1970- सैयद बर्रे ने साेमालिया को समाजवादी राज्य घोषित किया।
- 1973 – ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में ओपेरा हाउस को पहली बार जनता के लिए खोला गया।
- 1991 – भारत के उत्तरकाशी में 6.8 तीव्रता के भूकंप से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत।
- 1995 – संयुक्त राष्ट्र महासभा का विशेष स्वर्ण जयंती अधिवेशन आरम्भ।
- 1995 – श्रीलंका क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर शारजाह कप फाइनल ट्रॉफी अपने नाम किया।
- 1997 – अमेरिका ने माइक्रोसॉफ्ट पर कंप्यूटरों में आईई ब्राउजर लगाने पर संधि के उल्लंघन का आरोप लगाया।
- 1998 – मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल गयूम पांचवी बार पुन: राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित।
- 2003 – बेटिकन सिटी में जीवन पर्यन्त दबे-कुचले वर्ग के लिए संघर्ष करने वाली ग़रीबों की मसीहा मदर टेरेसा को रोमन कैथोलिक चर्च की सर्वोच्च सत्ता पोप जॉन पाल द्वितीय का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
- 2003 – बोलीविया के राष्ट्रपति सांचेज का इस्तीफ़ा स्वीकार एवं कार्लोस मेसा नये राष्ट्रपति ने मंत्रिमंडल की घोषणा की।
- 2003 – सोयुज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा।
- 2004 – बांग्लादेश में 3 पूर्व सेनाधिकारियों को मौत की सज़ा मिली।
- 2004 – ब्रिटेन का प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान एलन होलिंघर्स्ट को मिला।
- 2007 – अली लारीजानी के त्यागपत्र के बाद ईरान के विदेश उपमंत्री सईद जलाली नये प्रमुख परमाणु वार्ताकार बने।
- 2007 – अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने म्यांमार के सैन्य शासकों के ख़िलाफ़ नये प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की।
- 2008- आरबीआई ने रेपो दर में एक प्रशिशत की कटौती की।
- 2011 – लीबिया पर 40 साल तक राज करने वाले तानाशाह मोहम्मयद गद्दाफी को गृहयुद्ध में मारा गया।
- 2015 – भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 37 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास लिया।
- 2019 – महाराष्ट्र और हरियाणा में 21तारीख को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार समाप्त हुआ ।
- 2020 – भारत और वियतनाम बिजनेस मंच की बैठक वर्चुअल रूप से आयोजित की गई।
- 2020 – नासा का अंतरिक्ष यान पहली बार क्षुद्रग्रह बेन्नु पर लैंड हुआ।
- 2020 – भारत ने SCO देशों के महा अभिवक्ताओं की 18 वीं बैठक में हिस्सा लिया।
- 2021 – प्रधानमंत्री नरेन्द्रस मोदी ने उत्त।र प्रदेश में कुशीनगर अंतर्राष्ट्री य हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।
- 2021 – सीरिया में सेना की एक बस विस्फोट में 13 लोगों की मौत हुई व कई अन्य घायल भी हुए।
- 2021 – जापान में माउंट एसो पर्यटन स्थल पर अचानक ज्वालामुखी फटा।
- 2022 – ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने सात सप्ता-ह से कम समय में अपने पद से इस्तीाफा दिया।
- 2022 – सूडान में भूमि विवाद को लेकर दो दिन तक चले खूनी संघर्ष में बच्चों व महिलाओं समेत 170 की मौत हुई।
- 2022 – अरुणाचल प्रदेश में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ। चार शव मिले, पांचवें की तलाश जारी रही।
- 2023 – श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक 80 फीट गहरी खाई में गिरने से चार की मौत हुई।
- 2023 – प्रधानमंत्री मोदी ने रीजनल रैपिड रेल का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
- 2023 – 15बी परियोजना का तीसरा स्वदेशी स्टील्थ विध्वंसक पोत ‘इम्फाल’ भारतीय नौसेना को सौंपा गया।
20 अक्टूबर को जन्मे व्यक्तिः
- 1719 – जर्मनी के गणितज्ञ व दार्शनिक गाटफ़्रीड आख़ेनवाल का जन्म हुआ।
- 1784 – वैकौण्ट पामर्स्टन
- यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री।
- 1855 – गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी – आधुनिक गुजराती साहित्य के कथाकार, कवि, चिंतक, विवेचक, चरित्र लेखक तथा इतिहासकार।
- 1920 – सिद्धार्थ शंकर राय – पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।
- 1923 – वी. एस अच्युतानान्तन – केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ।
- 1930 – लीला सेठ – भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश थीं।
- 1945 – किरण कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता।
- 1947 – मैनुअल फ्रेडरिक एक भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी।
- 1957 – कुमार सानु हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक।
- 1969 – सुदर्शन भगत – भारतीय राजनीतिज्ञ।
- 1978 – भारत के आक्रामक बल्लेबाज विरेन्दर सहवाग का जन्म हुआ था।
- 1988 – कृष्णप्पा गौतम – भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
20 अक्टूबर को हुए निधनः
- 1910 – रुस के विख्यात लेखक लियोन टोल्सटॉय का निधन हुआ।
- 1961 – भौतिक मानवविज्ञानी और भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण के पहले निदेशक रहे बिरजा संकर गुहा का घाटशिला बिहार में निधन हुआ।
- 1964 – एच. सी. दासप्पा – भारत के क्रांतिकारियों में से एक।
- 1982 – निरंजन नाथ वांचू – वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा केरल और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
- 2010 – पार्थसारथी शर्मा – भारत के एक पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी थे ।
- 2015 – प्रसिद्ध सागर वैज्ञानिक डॉ. सैयद जहूर कासिम ‘प्रथम गंगोत्री अभियान’ के नाम से प्रसिद्ध अन्टार्कटिक अभियान दल के नेता थे।
- 2019 – दिग्गज पहलवान दादू चौगुले दत्तात्रेय का 73 साल की उम्र में निधन।
- 2020 – कनाडाई संशयवादी जादूगर (नोवा) जेम्स रैंडी का 92 वर्ष की आयु में निधन।
- 2021 – ऑस्ट्रियाई ऑर्गेनिस्ट और संगीतकार हंस हसेलबॉक का 93 वर्ष की आयु में निधन।
- 2022 – फ्रांसीसी कनाडाई कवि जैक्स ब्रॉल्ट का 89 वर्ष की आयु में निधन।
20 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सवः
- श्री बालाजी महाराज यात्रा-देऊळगांव राजा (बुलढाणा)।
- श्री सम्भवनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , कार्तिक कृष्ण चतुर्थी )।
- श्री सिद्धार्थ शंकर राय जयन्ती।
- श्री वी. एस अच्युतानान्तन जन्म दिवस।
- क्रिकेटर श्री विरेन्द्र सहवाग जन्म दिवस।
- राष्ट्रीय एकता दिवस (चीन का भारत पर हमला के सन्दर्भ में)।
- विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस (World Osteoporosis Day- WOD)।
- अंतर्राष्ट्रीय शेफ दिवस (International Chefs Day)।
- विश्व सांख्यिकी दिवस
नोटः यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
इसे भी पढ़ें
19 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ [Important events of 19 October 2024]