- 1727 – महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की। शहर के वास्तुकार बंगाल के विद्याधर चक्रवर्ती थे।
- 1738 – फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
- 1742 – पर्शिया और ब्रिटेन ने फ्रांसीसी सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किया।
- 1772 – पेशवा माधवराव प्रथम का निधन हुआ और उनके छोटे भाई नारायण राव ने गद्दी संभाली।
- 1803 – वेर्टेयर्स की लड़ाई: जीन-जैक्स डेसलीनों के नेतृत्व में हैती सेना नेपोलियन की सेना को हराया।
- 1833 – हालैंड और बेल्जियम के बीच जोनहोवेन संधि पर हस्ताक्षर।
- 1839 – फ़्रांसी साम्राज्य के विरुद्ध अलजीरिया की जनता का दूसरा आंदोलन आरंभ हुआ जिसका नेतृत्व अब्दुल क़ादिर बिन मोहयुद्दीन ने किया।
- 1873 – आयरिश होम रूल आंदोलन: होम गवर्नमेंट एसोसिएशन स्वयं को होम रूल लीग के रूप में पुनर्गठन किया।
- 1874 – क्लीवलैंड में राष्ट्रीय महिला ईसाई टेंपरेंस यूनियन का आयोजन किया गया।
- 1903 – अमेरिका और पनामा के बीच हुई संधि के तहत नहर निर्माण का विशेषाधिकार दिया।
- 1909 – अमेरिका ने निकारागुआ पर हमला किया।
- 1918 – उत्तरपूर्वी यूरोपीय देश लातविया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1928 – पहली बार मिकी माउस अपनी फिल्म स्टीमबोट विली के साथ बड़े पर्दे पर दिखा।
- 1929 – नाजी अल-सुवेदी इराक के प्रधानमंत्री बने
- 1931 – जापानी सेना ने किकीहार शहर पर कब्जा कर किया।
- 1941 – ऑपरेशन फ़्लापर ब्रिटिश विफलता से समाप्त किया गया।
- 1948 – बिहार की राजधानी पटना के निकट स्टीमर ‘नारायणी’ दुर्घटनाग्रस्त होने से 500 लोग डूबे।
- 1951 – ब्रिटिश सेना ने मिस्र के इस्मालिया क्षेत्र पर कब्जा किया।
- 1956 – मोरक्को ने स्वतंत्रता हासिल की।
- 1959- आईएनएस विराट को ब्रिटिश रॉयल नेवी में कमीशंड किया गया था।
- 1963 – अमेरिकी टेलीफोन कंपनी बेल सिस्टम्स दुनिया के सामने पहला ऐसा फोन लाई जिसमें बटन वाला डायलिंग पैड था।
- 1963 – इंग्लैंड में डार्टफ़ोर्ड सुरंग को लोगों के लिए खोला गया।
- 1972 – बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया ।
- 1974 – अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की स्थापना की गयी।
- 1978 – ‘पीपल्स टेंपल’ पंथ के गुरू जिम जोंस ने सैकड़ों अनुयाइयों संग, जोंसटाउन, गयाना में सामूहिक खुदकुशी की।
- 1985 – एल्मो को बच्चों के टीवी शो तिल स्ट्रीट के नाम से जाना जाता था।
- 1987 – लंदन अंडरग्राउंड पर किंग्स क्रॉस में आग लगने से 31 लोगों की मौत और एक और 100 घायल हुए।
- 1989 – लगभग 50 हज़ार लोगों ने बुल्ग़ारिया के शहर सोफ़िया में राजनीतिक सुधार की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया था।
- 1991 – चार साल से बंधक बनाए गए ब्रितानी चर्च के दूत टेरी वेट को इस्लामी चरमपंथियों ने रिहा किया।
- 1993 – दक्षिण अफ्रीका के 21 राजनीतिक दलों ने नए संविधान को स्वीकार किया, इसके तहत मतधिकार का दायरा बढ़ाया गया।
- 1993 – सिएटल में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन की पहली बैठक हुई।
- 1994 – संयुक्त राष्ट्र ने फ़िलिस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार को मान्यता प्रदान की।
- 2002 – संयुक्त राष्ट्र हथियार निरीक्षकों का पहला दल हैंस ब्लिक्स की अगुआई में बगदाद पहुँचा।
- 2003 – श्वार्जेनेगर ने कैलीफ़ोर्निया के गवर्नर पद की शपथ ली।
- 2005 – प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे श्रीलंका के नये राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 2005 – ईराक में हुए बम विस्फोट में 44 लोगों की मृत्यु।
- 2005 – उत्तर कोरिया के मानवाधिकार रिकार्ड पर संयुक्त राष्ट्र चिन्तित।
- 2008- केन्द्र सरकार ने वैश्विक आर्थिक मंदी से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में 50,000 करोड़ रुपये देने का निर्णय किया।
- 2008 – बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व मंत्री नटवर सिंह को पार्टी से निष्कासित किया।
- 2008 – सर्वोच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त एमएखान का निलम्बन जारी रहने का आदेश दिया।
- 2008 – भारत व मिश्र के बीच पाँच समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
- 2013 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा।
- 2017- भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता ‘मिस वर्ल्ड 2017’ का ख़िताब।
- 2019 – न्याबयमूर्ति शरद अरविंद बोबड़े ने भारत के 47वें मुख्य न्याकयाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की।
- 2019 – श्रीलंका में गौतबाया राजपक्षे ने अनुराधापुर में राष्ट्रेपति पद की शपथ ली।
- 2019 – ब्राज़ील ने जीता फीफा अंडर-17 विश्व कप का खिताब।
- 2019 – पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम शाहीन-1 मिसाइल का परीक्षण किया।
- 2020 – हिमाचल प्रदेश में शिमला के रिज से मेडिकल मोबाइल यूनिट जीवनधारा शुरू किया।
- 2021 – इराक के पूर्वी प्रांत दियाला में हवाई हमलों में इस्लामिक स्टेट के पांच आतंकवादी मारे गये।
- 2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दवा क्षेत्र के पहले वैश्विक नवाचार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया व सिडनी – डायलॉग के उद्घाटन में मुख्य व्याख्यान दिया।
- 2021 – भारतीय वायुसेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ, सभी ऑफिसर सुरक्षित रहे।
18 नवंबर को जन्मे व्यक्तिः
- 1888 – तिरुमलै कृष्णमाचार्य भारत के योग गुरु, आयुर्वेद वैद्य तथा विद्वान थे।
- 1901 – प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक वी. शांताराम का जन्म हुआ।
- 1910 – बटुकेश्वर दत्त – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे।
- 1927 – मधुकर हीरालाल कनिया – भारत के 23वें मुख्य न्यायाधीश बने थे।
- 1934 – सीएन बालाकृष्णन – केरल सरकार के मंत्री थे।
- 1946 – कमल नाथ – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं एक कुशल भारतीय राजनीतिज्ञ।
18 नवंबर को हुए निधनः
- 1835 – कर्नल टॉड – अंग्रेज़ अधिकारी एवं इतिहासकार, जिसे राजस्थान इतिहास का मार्ग सर्वप्रथम प्रशस्त करने का श्रेय दिया जाता है।
- 1893 – कनिंघम -एक ब्रिटिश पुरातत्वशास्त्री जिसे “भारत के पुरातत्त्व अन्वेषण का पिता” कहा जाता है।
- 1962 – शैतान सिंह, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
- 1968 – एस वी कृष्णमूर्ति राव – पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष।
- 1973 – पुड्डुचेरी के अरबिंदो आश्रम की गुरू मां का निधन हुआ।
- 1978 – धीरेन्द्र नाथ गांगुली, बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक ।
- 2017 – ज्योति प्रकाश निराला – ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय वायु सेना के शहीद गरुड़ कमांडों में से एक थे।
- 2020 – गोवा की पूर्व राज्यपाल श्रीमती मृदुला सिन्हा का निधन हुआ।
18 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सवः
- श्री गुरु जंभेश्वर / जाम्भोजी पुण्यतिथि ( मार्गशीर्ष कृष्ण नवमी / चिलत नवमी )।
- श्री शैतान सिंह ( ‘परमवीर चक्र’ सम्मानित ) शहीदी दिवस।
- श्री ज्योति प्रकाश निराला – { ‘अशोक चक्र’ सम्मानित} शहीदी दिवस।
- महान क्रान्तिकारी श्री बटुकेश्वर दत्त जयन्ती।
- श्री कमल नाथ जन्म दिवस।
- राष्ट्रीय मिर्गी दिवस (कन्फर्म कर लें 17 नवम्बर का वर्णन भी अधिक मिलता है)।
- प्राकृतिक चिकित्सा दिवस ( Naturopathy Day )।
- विश्व व्यस्क दिवस।
- भारतीय सेना इंजीनियर कोर दिवस (241वां)।
- विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह (World Antimicrobial Awareness Week – WAAW , 18-24 नवंबर )।
कृपया ध्यान दें जी
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
इसे भी पढ़ें