- 1631 – इटली के माउंट विसुवियस में ज्वालामुखी विस्फोट से छह गांव तबाह, चार हजार से अधिक लोग मारे गये।
- 1707 – जापान के माउंट फुजी पर्वत में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
- 1824 – ग्रेट नॉर्थ हालैंड नहर खोली गयी।
- 1840 – मौत के 19 साल बाद फ्रांस के सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट का अंतिम संस्कार किया गया।
- 1854 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली बार सड़क की सफाई करने के लिए मशीन का इस्तेमाल किया गया।
- 1862 – नेपाल ने संविधान को अपनाया।
- 1889 – ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम तथा रानी मेरी ने स्वीकार कर शासन में जनता के अधिकार को मान्यता दी ।
- 1903 – मुंबई के ताज महल पैलेस एंड टावर होटल का उद्घाटन हुआ।
- 1920 – चीन के कान्सू प्रांत में आए भूकंप के कारण से 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
- 1927 – आस्ट्रेलिया के महान् बल्लेबाज सर डान ब्रैडमैन ने न्यूसाउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की।
- 1929 – कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने हुगली नदी के भीतर नहर की खुदाई आरंभ की।
- 1945 – जापान के दो बार प्रधानमंत्री फूमिमारो कनोए ने युद्ध अपराधों का सामना करने की बजाए आत्महत्या कर ली।
- 1946 – थाईलैंड संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
- 1950 – साइप्रस की जनता ने इस द्वीप से ब्रिटेन का अधिकार समाप्त करने के लिए स्वतंत्रता अभियान आरंभ किया।
- 1951 – हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की स्थापना की गयी।
- 1955 – इंग्लैंड के व्यस्ततम हीथ्रो हवाई अड्डे का शुभारंभ हुआ।
- 1958 – कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत।
- 1959 – पश्चिमी पाकिस्तान के लोवाराय दर्रे में भारी बर्फबारी से 48 लोगों की मौत।
- 1960 – अमेरिका के न्यूयार्क शहर में हुए दो विमानों की टक्कर के कारण 136 लोग मारे गए।
- 1969 – ब्रिटेन की संसद ने मृत्युदंड पूरी तरह खत्म करने के पक्ष में मतदान किया।
- 1971 – भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बंगलादेश पाकिस्तान से पृथक् होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
- 1985 – तमिलनाडु के कलपक्कम में पहले फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) की स्थापना।
- 1991 – कजाखस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1993 – नयी दिल्ली में ‘सभी के लिए शिक्षा’ सम्मेलन प्रारम्भ।
- 1994 – पलाऊ संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना।
- 1999 – गोलन पहाड़ी के मुद्दे पर सीरिया-इस्रायल वार्ता विफल।
- 2002 – बांग्लादेश ने 31वाँ विजय दिवस मनाया ।
- 2004 – दूरदर्शन की फ्री टु एयर डीटीएच सेवा ‘डीडी डायरेक्टए +’ का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था।
- 2006 – नेपाल में अंतरिक्ष संविधान को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया।
- 2007 – बांग्लादेश ने पाकिस्तान से मुक्ति दिवस का 36वाँ विजय दिवस मनाया।
- 2008 – केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के वेतन पुनरीक्षण को गठित चड्ढा समिति की संस्तुतियों को केन्द्र सरकार ने मंज़ूर किया।
- 2013 – फिलीपीन्स की राजधानी मनीला में एक बस के पलटने से 18 लोगों की मौैत हो गयी तथा 20 अन्य घायल हो गये।
- 2014 – पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल में तहरीक ए तालिबान के हमले में 145 लोगों की मौत हुई जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।
- 2019 – पूर्व पीएम अब्दुलमदजीद तेब्बौने अल्जीरिया के नए राष्ट्रपति बने।
- 2019 – भारत और नेपाल के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास, सूर्य किरण-XIV का आज नेपाल आर्मी बैटल स्कूल (एनएबीएस), सलझंडी, जिला रूपेन्देही (नेपाल) में समापन समारोह आयोजित किया गया।
- 2020 – प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पति को ‘एशिया-प्रशांत प्रसारण संघ’ (एबीयू) का तीन साल के लिए उपाध्यक्ष चुना गया।
- 2020 – भारत ने दो पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइलों का ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर स्थित अंतरिम परीक्षण आइटीआर से (DRDO) ने सफल परीक्षण किया।
- 2020 – भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) को गोल्डन पीकॉक एन्वायरमेंट मैनेजमेंट अवार्ड 2020 मिला।
- 2020 – इटली के सिसिली में स्थित दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक माउंट एटना में एक नया विस्फोट हुआ।
16 दिसंबर को जन्मे व्यक्तिः
- 1860 – टीवी का आविष्कार करने वाले वैज्ञानिकों में से एक पॉवेल नेपको का जन्म हुआ।
- 1882 – इंग्लैंड के बल्लेबाज सर जैक होब्स का जन्म हुआ। उनके नाम 834 प्रथम श्रेणी मैचों में 61760 रन हैं, जो विश्व रिकॉर्ड है। इसमें 199 शतक और 273 पचासे शामिल है।
- 1937 – हवा सिंह – भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक थे । इनका जन्म हरियाणा के भिवानी के (उमरवास) में हुआ था।
- 1959 – एच. डी. कुमारस्वामी – भारतीय राजनीतिज्ञ।
16 दिसंबर को हुए निधनः
- 1515 – पुर्तगाली गवर्नर अल्फांसो डे अल्बुकेरक का गोवा के निकट निधन हुआ।
- 1971 – सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
- 2002 – शकीला बानो – प्रसिद्ध भारतीय महिला क़व्वाल थीं।
- 2020 – संत बाबा राम सिंह – करनाल के गांव सिंगरा के गुरुद्वारा संचालक थे ।
16 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सवः
🔅 मुक्केबाज श्री हवा सिंह जयन्ती ।
🔅 सेकेंड लेफ्टिनेंट श्री अरूण खेत्रपाल बलिदान दिवस ( परमवीर चक्र सम्मानित )।
🔅 राष्ट्रीय विजय दिवस भारत ( 1971 , पाकिस्तान पर भारत की जीत ) ।
🔅 बांगलादेश का विजय दिवस (1971)।
नोटः यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
इसे भी पढ़ें