- 1582 – फ्रांस ने ग्रेगोरियन कैलेंडर का इस्तेमाल करना शुरु किया।
- 1817 – मिसिसिपी को अमेरिका के 20 वें राज्य के रूप में स्वीकार किया।
- 1884 – हकलबेरी फिन के मार्क ट्वेन एडवेंचर्स पहली बार लंदन में प्रकाशित हुआ।
- 1887 – आस्ट्रिया, हंगरी, इटली और ब्रिटेन के बीच बाल्कन सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
- 1898 – पेरिस संघि के बाद स्पेन-अमेरिकी युद्ध समाप्त हुआ।
- 1901 – पहला नोबेल पुरस्कार समारोह, अल्फ्रेड नोबेल की मौत की पांचवीं वर्षगांठ पर स्टॉकहोम में आयोजित किया गया।
- 1902 – तस्मानिया में महिलाओं को वोट देने का अधिकार प्रदान किया गया।
- 1903 – पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी को भौतिक विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 1929 – बेल्जियम के निकट नामुर में एक ट्रेन दुर्घटना में 17 लोग मारे गए और 60 घायल हुए।
- 1940 – हिटलर ने बर्लिन में मुनीतिओन्स कार्यकर्ताओं के लिए एक भाषण दिया।
- 1941 – जापान ने गुआम की लड़ाई पर जीत हासिल की।
- 1945 – एल्काइड डी गैसपीरी इटली के प्रधानमंत्री बने।
- 1947 – सोवियत संघ और चेकोस्लोवाकिया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 1950 – मानव अधिकार दिवस घोषित किया।
- 1953 – अल्बर्ट स्चित्ज़र को 1952 नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।
- 1960 – नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रतिबंधित अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के नेता अल्बर्ट लूथली ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद समाप्त करने की अपील की।
- 1961 – सोवियत संघ और अल्बानिया के बीच राजनयिक संबंध समाप्त कर दिया।
- 1963 – अफ्रीकी देश जंजीबार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
- 1994 – यासर अराफात, वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया।
- 1998 – अमर्त्य सेन को स्काटहोम में अर्थशास्त्र के लिए 1998 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 1999 – अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद समाप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ समझौते के अनुसार आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन उपलब्ध कराना आर्थिक अपराध घोषित किया।
- 2000 – नवाज शरीफ़ सपरिवार पाकिस्तान से दस साल के लिए निर्वासित कर दिया।
- 2002 – अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी वायुसेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस दिवालिया घोषित किया।
- 2003 – कोलंबो में राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंधे के बीच वार्ता विफल हुआ।
- 2004 – ढाका टेस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए अनिल कुम्बले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।
- 2005 – कज़ाकिस्तान में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर बायेब पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
- 2007 – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री परवेज मुशर्रफ़ ने पाकिस्तानी सर्वोच्च न्यायालय में तीन और जजों को नियुक्त किया।
- 2010: चीनी मानवाधिकार कार्यकर्ता लियू शियाओबो को स्टॉकहोम में एक समारोह में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि वे चीन में कैद थे।
- 2013: जनरल मोटर्स की मैरी वर्ग एक प्रमुख ऑटोमोटिव कंपनी की पहली महिला सीईओ बनीं।
- 2013 – मादक पदार्थ मारिजुआना के विकास, बिक्री तथा उपयोग को वैध बनाने वाला उरूगवे पहला देश बना।
- 2016 – बॉब डिलन को एक समारोह में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया और वह स्टॉकहोम में उपस्थित नहीं हुए।
- 2018 – लंबी दूरी की मिसाइल अग्नि V का सफल परीक्षण किया।
- 2019 – ऑस्ट्रेलियाई कार निर्माता होल्डन ने 41 साल बाद कमोडोर उत्पादन को समाप्त करने की घोषणा की।
- 2019 – लाेकसभा में 126वां संविधान संशोधन विधेयक पारित; अनु. जातियों और जनजातियों के लिए आरक्षण अगले दस वर्ष और बढ़ा।
- 2020 – भारत जल प्रभाव शिखर सम्मेलन शुरू हुआ।
- 2020 – गूगल ने विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, प्रोफेसर और लेखक सर विलियम आर्थर लुईस को विशेष डूडल बनाकर सम्मानित किया।
- 2020 – इंग्लैंड की जेना वोल्ड्रिज को वर्ल्ड स्क्वैश फेडरेशन का अध्यक्ष चुना गया।
- 2020 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए संसद भवन की आधारशिला रखी।
- 2021 – बिहार में भागलपुर के नवगछिया बाजार में एक के बाद एक 21गैस सिलेंडर फटे।
- 2021 – भारत ने ग्लोबल मिथेन इनिशिएटिव स्टीयरिंग लीडरशिप बैठक की अध्यक्षता की।
- 2021 – अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय अमेरिकी गौतम राघवन को एक नए पद पर पदोन्नत किया और उन्हें राष्ट्रपति के कर्मियों के व्हाइट हाउस कार्यालय का प्रमुख बना दिया।
- 2022 – पीटी उषा भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष बनकर इतिहास रचा।
- 2022 – नागालैंड के हॉर्नबिल फेस्टिवल का 23वां संस्करण नागा हेरिटेज विलेज, किसामा में समापन हुआ।
- 2023 – ब्राजील के एक कार्य शिविर में आग लगने से 9 लोगों की मौत हुई।
- 2023 – केन्या में राष्ट्रव्यापी बिजली कटौती हुई।
- 2023 – जेवियर माइली ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
10 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1870 – प्रसिद्ध इतिहासकार यदुनाथ सरकार का जन्म हुआ।
- 1878 – भारत के अंतिम गवर्नर जनरल ,वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म हुआ।
- 1878 – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद मोहम्मद अली का जन्म हुआ।
- 1888 – स्वतन्त्रता सेनानी प्रफुल्लचंद चाकी का जन्म हुआ।
- 1902 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष एस.निजलिंगप्पा का जन्म हुआ।
- 1908 – पद्म भूषण से सम्मानित पुरातत्त्वविद हंसमुख धीरजलाल सांकलिया का जन्म हुआ।
- 1945 – नाबार्ड की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्षा रंजना कुमार का जन्म हुआ।
10 दिसंबर निधन हुए व्यक्ति
- 1679 – औरंगज़ेब के दरबार का प्रभावशाली सामंत यशवंत सिंह का निधन हुआ।
- 1896 – स्वेडन के रसायनशास्त्री व नोबेल प्राइज के संस्थापक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का निधन हुआ।
- 1963 – मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान पणीक्कर, के. एम. का निधन हुआ।
- 1995 – स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता चौधरी दिगम्बर सिंह का निधन हुआ।
- 2001 – भारतीय अभिनेता अशोक कुमार का निधन हुआ।
- 2006 – चिली के पूर्व तानाशाह जनरल आगस्तों पिनाशे का सैंटियागो में निधन हुआ।
- 2009 – मराठी के लेखक, कवि एवं आलोचक दिलीप चित्रे का निधन हुआ।
- 2017 – भारत के नामी नू – जीवविज्ञानी लालजी सिंह का निधन हुआ।
- 2018 – आधुनिक भारत के इतिहासकार मुशीरुल हसन का निधन हुआ।
- 2018 – केरल सरकार के मंत्री सीएन बालाकृष्णा का निधन हुआ।
- 2020 – दिग्गज नर्तक अस्ताद देबू का 73 साल की उम्र में निधन हुआ।
- 2022 – मराठी इंडस्ट्री के मशहूर गायिका सुलोचना चव्हाण (92) का निधन हुआ।
- 2022 – दिग्गज अमेरिकी खेल पत्रकार ग्रांट वॉल (49) का फीफा विश्व कप के दौरान कतर में निधन हुआ।
- 2023 – इज़राइल के नाटककार, लेखक, पटकथा लेखक और निर्देशक एडना माज़िया (74) का निधन हुआ।
10 दिसंबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- चक्रवर्ती श्री राजगोपालाचार्य जयन्ती।
- शहीद वीर श्रीनारायण सिंह बलिदान दिवस।
- श्री जदुनाथ सरकार जयन्ती।
- श्री हंसमुख धीरजलालत सांकलिया जयन्ती।
- चौधरी दिग्म्बर सिंह स्मृति दिवस।
- अभिनेता श्री अशोक कुमार स्मृति दिवस।
- विश्व मानवाधिकार दिवस।
- फिलीस्तीनियों का आन्दोलन दिवस (आपलोग कन्फर्म कर ले )।
- हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह , मेरा कन्फर्म नहीं है )।
- विश्वव्यापी मोमबत्ती प्रकाश दिवस।
- अंतरराष्ट्रीय पशु अधिकार दिवस।
इसे भी पढ़ें
09 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of 09 October 2024]