IIT Bombay: IIT बॉम्बे ने घोषित की UCEED और CEED 2026 परीक्षा की तिथि, 18 जनवरी को होगी परीक्षा

2 Min Read

IIT Bombay:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने यूसीईईडी (UCEED) और सीईईडी (CEED) 2026 परीक्षाओं की तिथि आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी है। दोनों परीक्षाएं 18 जनवरी 2026 को आयोजित होंगी। यूसीईईडी और सीईडी ये दो प्रमुख डिजाइन प्रवेश परीक्षा हैं, जिनके माध्यम से छात्र डिजाइन कोर्सेज में दाखिला लेते हैं।

परीक्षा का शेड्यूल और समय
परीक्षा की तारीख: 18 जनवरी 2026

समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी और महत्वपूर्ण तिथियां 1 अक्टूबर 2025 तक जारी कर दी जाएंगी।

यूसीईईडी और सीईडी क्या हैं?

यूसीईईडी (UCEED): यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जो 12वीं कक्षा के बाद बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des) में प्रवेश लेना चाहते हैं।

सीईईडी (CEED): यह परीक्षा स्नातक पूरा करने के बाद मास्टर ऑफ डिजाइन (M.Des) और पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए होती है।

पिछली परीक्षा के आंकड़े और टॉपर्स

पिछले वर्ष 2025 में यूसीईडी परीक्षा में कुल 15,408 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 5,703 उम्मीदवार सफल हुए। सफल उम्मीदवारों में 3,420 महिलाएं और 2,283 पुरुष थे।

टॉपर्स:

श्रेयांश अग्रवाल ने 230.16 अंक के साथ AIR 1 हासिल किया।

महिला टॉपर मनस्वी शरतचंदर ने 201.53 अंकों के साथ AIR 9 पाई।

कैसे करें आवेदन?

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की विस्तृत जानकारी, आवेदन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम और निर्देश भी वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

यह परीक्षा डिज़ाइन क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो देश के शीर्ष संस्थानों में शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़े

IIT गुवाहाटी में एक और छात्र ने किया सुसाइड, संस्थान पर इग्नोर करने का आरोप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं