Home loan documents: अगर आप होम लोन लेने जा रहे हैं, तो जान लें ये जरुरी दस्तावेज

2 Min Read

Home loan documents

नई दिल्ली, एजेंसियां। अगर आप घर खरीदने के लिए बैंक या किसी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी से होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो जरूरी है कि आपके पास सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद हों। सही और पूरे कागजात होने से आपका लोन जल्दी और बिना परेशानी के मंजूर हो सकता है।

जरुरी दस्तावेज

बैंक होम लोन देने से पहले आपकी पहचान, पते, आय और प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों की जांच करता है। पहचान के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस की मांग की जाती है, जबकि पते के प्रमाण के लिए बिजली बिल, पानी का बिल या बैंक स्टेटमेंट स्वीकार किए जाते हैं। पैन कार्ड होम लोन के लिए अनिवार्य है, और अगर आपके पास नहीं है तो आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।

नौकरीपेशा लोगों से बैंक सैलरी स्लिप, फॉर्म 16 और पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट मांगता है। बिजनेस करने वालों को आयकर रिटर्न, बैलेंस शीट और प्रॉफिट-लॉस स्टेटमेंट जमा करना पड़ता है। इसके अलावा, प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज जैसे रजिस्ट्री के कागजात, पजेशन लेटर या ओक्यूपेंसी सर्टिफिकेट और जरूरत पड़ने पर NOC भी जरूरी होते हैं।

लोन लेने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी दस्तावेज सही और अपडेटेड हों। सही जानकारी और पूरे

Share This Article