Hyundai Creta Electric discount: Hyundai Creta Electric पर बंपर डिस्काउंट, ₹1.25 लाख तक की बचत का मौका

3 Min Read

Hyundai Creta Electric discount:

नई दिल्ली, एजेंसियां। अगर आप नई इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। हुंडई अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV Creta Electric पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस समय क्रेटा इलेक्ट्रिक पर ₹75,000 से लेकर ₹1.25 लाख तक की छूट मिल रही है। हालांकि, यह ऑफर डीलरशिप स्तर पर दिया जा रहा है और यह सिर्फ MY2025 मॉडल पर ही लागू है। ऑफर की राशि शहर, डीलर और उपलब्ध स्टॉक के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

वेरिएंट, बैटरी और रेंज:

Hyundai Creta Electric 2026 को कंपनी ने 6 वेरिएंट्स में पेश किया है – Executive, Smart, Smart (O), Premium, Smart (O) LR और Excellence LR। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹18.02 लाख से ₹24.70 लाख के बीच है।

इस इलेक्ट्रिक SUV में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं:

42 kWh बैटरी: ARAI रेंज लगभग 390 किमी
51.4 kWh (Long Range) बैटरी: ARAI रेंज लगभग 473 किमी

परफॉर्मेंस और चार्जिंग:

हुंडई के मुताबिक, Creta Electric का लॉन्ग रेंज वेरिएंट 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 7.9 सेकंड में पकड़ लेता है। इसमें फ्रंट एक्सल पर लगा इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है।

Hyundai Creta Electric discount

LR वेरिएंट: 171 bhp पावर और 255 Nm टॉर्क
स्टैंडर्ड वेरिएंट: 135 bhp पावर

चार्जिंग की बात करें तो, DC फास्ट चार्जर से 10% से 80% चार्ज होने में करीब 58 मिनट लगते हैं। 11 kW AC होम चार्जर से फुल चार्ज होने में लगभग 4.5 घंटे का समय लगता है।

फीचर्स और सेफ्टी

Hyundai Creta Electric फीचर्स के मामले में भी काफी दमदार है। इसमें डुअल 10.25-इंच डिजिटल स्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, डुअल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड, Vehicle-to-Load (V2L) फीचर, 6 एयरबैग और लेवल-2 ADAS, TPMS, और हिल स्टार्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल मिलते हैं।

कुल मिलाकर, अगर आप Creta Electric खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सही साबित हो सकता है। डिस्काउंट ऑफर सीमित समय और स्टॉक तक ही उपलब्ध है, इसलिए नजदीकी हुंडई डीलरशिप से जल्द जानकारी लेना बेहतर रहेगा।

Share This Article