Husband caught with sister-in-law:
जयपुर, एजेंसियां। राजस्थान के जोधपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हंगामा हो गया, जब एक महिला ने अपने पति को उसकी बहन (साली) के साथ घूमते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्से में आगबबूला हुई पत्नी ने सरेआम पति की पिटाई शुरू कर दी और हाथ में मौजूद हेलमेट से लगातार उस पर हमला किया। यह पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला बार-बार पति से पूछ रही है कि वह अपनी साली के साथ क्यों आया है और क्या उनके बीच अवैध संबंध हैं। आसपास मौजूद लोगों ने जब बीच-बचाव किया, तब जाकर पति किसी तरह महिला के हमले से बच सका।
घटना की जानकारी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को थाने ले गई। उदय मंदिर थाना अधिकारी सीताराम खोज ने बताया कि पुलिस ने पति, पत्नी और साली तीनों को समझाया और इस तरह के सार्वजनिक झगड़ों से बचने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
नागौर थाना अधिकारी शेफाली सांखला
नागौर थाना अधिकारी शेफाली सांखला ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि शादीशुदा रिश्तों में अवैध संबंधों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में काउंसलिंग कर झगड़े सुलझाने की कोशिश की जाती है, लेकिन कई बार पति-पत्नी ‘प्यार’ के नाम पर अपने वैवाहिक जीवन को खतरे में डालते हैं।
इस घटना ने न केवल सार्वजनिक स्थलों पर होने वाले पारिवारिक विवादों को उजागर किया है, बल्कि समाज में बदलते रिश्तों को भी सवालों के घेरे में ला दिया है।
इसे भी पढ़ें
दबंगों ने की किसान की सरेआम हत्या, करंट से तड़पता रहा ननकू यादव








