मौजूदा CAG गिरीश चंद्र मुर्मू की जगह लेंगे
नई दिल्ली, एजेंसियां। 1989 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी के संजय मूर्ति को देश का नियंत्रक और महालेखा परीक्षक यानी CAG बनाया गया है।
फिलहाल वे शिक्षा मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग में सचिव हैं। वह जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे।
संजय, मौजूदा CAG गिरीश चंद्र मुर्मू की जगह लेंगे। मुर्मू को अगस्त 2020 में सीएजी नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 20 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
इसे भी पढ़ें
स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण ने भारत के लोगों को एकजुटता और शक्ति की याद दिलायी : प्रधानमंत्री